डायरियाँ – कविता ( वंदना बाजपेयी )




डायरियाँ


जब -जब मैं दर्द और वेदना से भर उठी
मेरी आह और कराह
ढल गयी शब्दों में
और किसी गहरे समुन्दर के मानिंद
डूब गयी नीली डायरी के पन्नों में
जो गहराता गया समय के साथ
हर दर्द ,हर आह ,हर शब्द के साथ
उसका रंग
और ,और ,और
नीला होता गया

२ )
जब-जब मैं ख़ुशी और उत्साह से भर उठी
मेरी हर मुस्कान
ढल गयी शब्दों में
और किसी ताज़ा गुलाब के मानिंद
बिखर गयी
लाल डायरी के पन्नों में
जो महकता गया ,हर ख़ुशी के साथ
उसका रंग
और और और
लाल होता गया





३)
अक्सर देखती थी लोगों को लिखते हुए
सुनहरी डायरी के पन्नों में
लुभाती थी
शब्द रचना जो सज जाती थी
हर पन्ने पर
किसी सुनहरे वर्क की तरह
पर आह!
घोर आश्चर्य कि शब्द
चूर – चूर हो जाते छूते ही
ये मायावी सुनहरी डायरियाँ
रचती हैं तिलिस्म
किसी सिंड्रेला की कथा का
पर अफ़सोस
कि यहाँ जूता ढूँढता राजकुमार नहीं होता
होते सिर्फ जुते
छोटे,बड़े,उससे बड़े, सबसेबड़े
जिसमें फिट होती सुनहरी डायरियाँ
होती पदोन्नति
छोटे जूते से सब से बड़े तक
मंजिल तक पहुँचते -पहुँचते
रह जाता सिर्फ रंग
वर्क से सजे शब्द
कब के कुचल गए होते
४)

भय से पलट कर देखती हूँ
अपनी
नीली व् लाल डायरियों को
धैर्य से लेती हूँ
एक लम्बी साँस
उसमें लिखा एक- एक शब्द सुरक्षित है
वो सुरक्षित रहेगा
रहती दुनिया तक
या शायद उसके बाद भी
तैरेगा गैलेक्सियों के मध्य
क्योंकि चमक फीकी पड़ सकती है
पर भावनाएं ……………………………
कभी नहीं

वंदना बाजपेयी

चित्र गूगल से



Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन WooCommerce Photography Plugin – Sell Photos Online Skype Button – add a multi-function skype button Quotify – WooCommerce Request a Quote EXA Showcase – Modern Image Gallery for Elementor WooCommerce Brands Plugin – Shop by Manufacturers Instant Blog – Fast & Simple Blog Php Script BWD Pricing Table addon for elementor Advance Car Wash Booking Management for WooCommerce YouTube And Vimeo Video Player with Playlist Social Share top Bar AddOn – WordPress