темп на довгому трейловому підйомі

सखि , देखो तो , वसन्त आया

सखि , देखो तो , वसन्त आया

सखि , देखो तो , वसन्त आया
नव द्रुम , नव पल्लव , नव सुगन्ध
चहुँ दिशि मधु – उसव का आनन्द
मंजरी मधुर मधुकोष भरित
ये आम्र – कुंज भी बौराया
सखि , देखो तो वसन्त आया
अमराई में कोयल कूजी
वन उपवन ने श्रृंगार किया
वृक्षों , पादप , लतिकाओं की
देही पर यौवन गदराया
सखि , देखो तो , वसन्त आया
सुरभित , पुष्पित , कुसुमकुल पर
भ्रमरों की टोली डोल रही
प्रकृति ने अपनी झोली से
अनगिनत रंगों को बिखराया
सखि , देखो तो , वसन्त आया
मादक बयार की मधुर गंध
मन – प्रांगण में भरती उमंग
तन पोर – पोर है आह्लादित
इक जलतरंग सा खनकाया
सखि , देखो तो , वसन्त आरा
मधुवन में कृष्ण सांवरे की
वंशी स्वर – लहरी गूँज रही
खेतों में फूली सरसों सा
राधा का मन भी हुलसाया
सखि , देखो तो वसन्त आया
उषा अवस्थी
लखनऊ , ( उ0 प्र0 )

लेखिका व् कवियत्री
यह भी पढ़ें …


आपको सखि , देखो तो , वसन्त आया  कैसे लगी अपनी राय से हमें अवगत कराइए | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको अटूट बंधन  की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम अटूट बंधनकी लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |
Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।