सबंध

सबंध


रिश्ते टूट जाते पर यादे साथ नहीं छोडती | इतना अंतर अवश्य है जो कभी फूल से सुवास देती है वो विछोह के बाद नागफनी के काँटों सी  गड़ती हैं | टूट कर भी नहीं टूटते ये सबंध 

सबंध 



तुम्हारा मेरा “संबंध”….
माना की भूल जाना चाहिए था,
मुझे अब तक……!
पर लगता है एक शून्य अब भी है,
जो बिना कहे सुने पल रहा है
हमारे बीच……!
आज वही शून्य मुझसे कह रहा है,की
वह सब यदि मुझे भुला नहीं ,तो
भूल जाना चाहिए अवश्य
एकदम अभी, आज ही, इसी वक़्त..
पर उन यादों को मिटाना क्या आसान है….???
जो नागफनी की तरह
मेरे “मन” के हर कमरे में
फर्श से लेकर दीवारों तक फैले हैं…
जिसका दंश रह-रह कर शूल सा
चुभता रहता है…!!
याद है…?
तुम हमेशा कहा करते थे
नागफनी तो सदाबहार होती है…!
————————–
शायद इसलिए सदाबहार की तरह छाये रहते हो मेरे मन- मस्तिष्क पर ..।
-नंदा पाण्डेय
रांची (झारखंड)

कवियत्री

यह भी पढ़ें …






आपको       सबंध   “ कैसे लगी  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |

filed under: , poetry, hindi poetry, kavita, relation, relationship
Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Bundle FlipBook WordPress Plugin Social Stream for WordPress — Add Facebook Youtube Instagram Feed to WordPress VOIP Pricing Calculator | VOIP Calling Rates, SMS Rates, Mobile Top Up Rates Table/Calculator 3D FlipBook 3D Carousel Addon for WPBakery Page Builder (formerly Visual Composer) Bookly Multisite (Add-on) Tax Exempt by user & user role for WooCommerce Button Menu Crawler – Ticker Plugin for Elementor Active eCommerce POS Manager Add-on