मै भी गाऊँ सांग प्रभु

वसंत यानि प्रेम की ऋतु और फाग यानि मस्ती .. प्रेम और मस्ती के इस कॉम्बो पैक का असर भूलोक में ही नहीं देवलोक में भी है |  ऐसे मौके को  हमारे बाल गणपति कैसे जाने देते | और अपने माता – पिता के पास जाकर करने लगे जिद एक अदद दुल्हनियाँ की, और कहने लगे “हरदम उसके साथ रहूँ और, मै भी गाऊँ सांग प्रभु”  तो आइए चलते हैं  साहित्य फलक पर तेजी    से अपनी ठोस पहचान बनाते  युवा  कवि  कथाकार,उपन्यासकार सौरभ दीक्षित मानस की कविता  “” के साथ देव लोक में और देखते हैं कि हमारे बाल गणपति को दुल्हनियाँ मिलती है या डाँट ..

मै भी गाऊँ सांग प्रभु

गणपति बोले शंकर जी से, सुन लो मेरी मांग प्रभु।
इससे पहले लीन तपस्या, हो जाओ पीकर भांग प्रभु।।
मेरे हाथों में भी कोई, सुन्दर सुन्दर हाथ रहे,
हरदम उसके साथ रहूँ और, मै भी गाऊँ सांग प्रभु।

गणपति बोले शंकर जी से………………………..

तुम तो रहते मइया के संग, विष्णु लक्ष्मी साथ लिए।
ब्रम्हा जी ब्रम्हाणी से संग, कान्हा जी बारात लिए।।
हम तो बैठे बिकट कुंवारे मेरा भी उद्धार करो,
अब तो कोई तिथि निकालो, दिखवाओ पंचांग प्रभु।

गणपति बोले शंकर जी से………………………..

आ जायेगी मेरी दुल्हनियां, तुमको भोग लगायेगी।
मइया के संग काम करेगी, घर भी मेरा बसायेगी।।
जीवन गाड़ी दो पहियों की, हरदम साथ जो चलते हैं,
मेरी गाड़ी खड़ी हुयी है जैसे हो इक टांग प्रभु।

गणपति बोले शंकर जी से………………………..

सुनकर बातें गणपति जी की शंकर को हंसी आयी थी।
पास खड़ी थीं गौरा जी भी मन्द मन्द मुस्कायी थी।
बोलीं मेरे प्यारे बेटे तेरा ब्याह कराऊँगी,
सबकी होती एक दुल्हनियां दो दो तुम्हें दिलाऊँगी।

झूम झूम फिर गणपति नांचें करते हैं डिंग डांग प्रभु।
इससे पहले लीन तपस्या, हो जायें पीकर भांग प्रभु।।
…………………मानस

saurabh

यह भी पढ़ें ..

जया आनंद की कविताएँ

कविता विकास जी की स्त्री विषयक कवितायें

aआपको कविता “मै भी गाऊँ सांग प्रभु” कैसी लगी |अपनी राय से हमें अवश्य अवगत कराए | अगर आपको अटूट बंधन की रचनाएँ पसंद आती हैं तो साइट को सबस्क्राइब करें व अटूट बंधन फेसबुक पेज लाइक करें |

Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन WooCommerce CyberSource Payment Gateway QuickBooks(Intuit) Payment API Gateway for WooCommerce WhatsApp Chat – WordPress WhatsApp Chat WP Mail Settings – Missing WordPress Settings Zapp Proxy Server Plugin for WordPress Multi Vendor Coupon Marketplace Plugin for WooCommerce Gravity Forms Encrypted Fields WooCommerce Products Request Manager WordPress Support Using WhatsApp Meeek – Link in Bio SaaS (WordPress)