темп на довгому трейловому підйомі

दूध – भात






जब दुआरी के कटहल पर कौए ने नीर बनाया तो धनेसरी खूब खुश हुई थी । अब तो बडका समदिया घर के पास ही आ गया । पीरितिया के बापू उहां आने का सोचेगा और कौआ इहां फटाक से उसको खबर कर देगा । केतना दिन हो गया मुंह देखे , पिरितया के जनम में भी नहीं आए थे खाली पैसा भेजवा दिए अब तो पिरितिया घुटन्ना भरने लगी है ।
रोज बरतन बासन के बहाने अंगना में मोरी के पास घंटों बैठी रहती । लेकिन निर्मोहिया एक्को बार भी कांव कांव नहीं करता उसकी तरफ देखकर ।

पंद्रहिया बाद उसकी मनोकामना पूरी हुई कौआ आकर उसके मुंडेर पर बैठा और फुदक फुदक कर उसके आंगन में झांक रहा था । वो सबकाम छोडकर कटोरी में दुध भात ले आई ओर खंभे की ओट में छुपकर कौए को देखने लगी । वैसे ही जैसे लैला अपने महल की अटारी पर खडी होकर मजनू के रास्ता देखा करती थी । निर्मोहिया अब बोलेगा अब बोलेगा उसकी धडकने बढकर रमेसर की पुकपुकिया की आबाज दबाए जा रही थी ।
तभी पेड पर कौए के नीर में चैं चैं की हलचल हुई । कौए ने पलटकर नीर की तरफ देखा और जल्दी से चोंच में कुछ चावल दबाकर उड गई ।
घनेसरी के आंसू पलकों तक भी न पहुंचे थे की पिरितिया की आवाज कानों में पडी , सोकर उठ गई थी शायद । वो भी जल्दी से घर के अंदर की तरफ भागी ।
कुमार गौरव

Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।