темп на довгому трейловому підйомі

जाने क्यूँ मुझको मेरी माँ मेरी बेटी लगती है !






उषा लाल 
                            जाने क्यूँ मुझको मेरी माँ 
                           मेरी बेटी लगती है !
घड़ी घड़ी जिज्ञासित हो कर
बहुत प्रश्न वह करती है 
भर कौतूहल आँखों में
हर नई वस्तु को तकती है !
बात बात पर घूम घूम फिर
वही सवाल उठाती है
उत्तर पा कर , याददाश्त को
वह दोषी ठहराती है !

जोश वही है उनका अब भी
चाहे पौरुष साथ न दे
सब कुछ करने को आतुर वह
घर में जो भी काम दिखे !
निद्रामग्न रहें जब बेसुध
शिशु समान वह दिखतीहै
वयस तिरासी बिता चुकी है
लेकिन दो ही लगती है !
बचपन में मुझको अम्माँ , इक
आटे की चिड़िया दे कर
चौके में बैठा लेती थी
खेल कूद में उलझा कर!
जी करता है मैं भी उनको
कुछ वैसे ही बहलाऊँ
छोटे छोटे बर्तन ला कर
चूल्हा – चौका करवाऊँ !
ईश्वर दया दिखाना इतनी
उन्हें सुरक्षित तुम रखना
हाथ -पाँव सब स्वस्थ रहें
बस बोझ किसी पर मत करना!
बिना दाँत का भोला मुखड़ा
कितनी प्यारी दिखती है
जाने क्यूँ मुझको मेरी माँ
मुझको मेरी बेटी लगती है 



Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।