темп на довгому трейловому підйомі

लघुकथा – सूकून

कुमार गौरव
मौलिक एवं अप्रकाशित

एक छुट्टी के दिन कोई पत्रकार कुछ अलग करने के ख्याल से जुगाड़ लगाकर ताजमहल में घुस गया ।
बहुत अंदर जाने पर उसे एक बेहद खूबसूरत औरत अपने नाखून तराशती हुई मिली ।
पत्रकार को आश्चर्य हुआ दोनों की नजरें मिली तो उसने पूछा ” कौन से चैनल से
हो । ”
उसने बिना चेहरे पर कोई भाव लाये कहा ” मैं यहीं रहती हूं । ”
लडकी कुछ दिलचस्प लगी सो उसने कैमरा ऑन कर लिया और बात शुरु करी ” कब से रहती हो यहाँ । ”
“बहुत पहले ये बनने के कुछ दिनों बाद से ही । ”
“अच्छा ये बताओ शाहजहां को तुमने देखा था कैसे थे । ”


” हां बहुत करीब से उनमें वो सारी खूबियां थी की कोई उनको अपना महबूब बना ले । ”
” तुम्हारे हिसाब से ताजमहल क्यूं बनवाया उनकी और भी तो बेगमें थी क्या वो उनसे प्यार नहीं करते थे । ”
आह भरी उसने ” हां सबसे प्यार करते थे लेकिन मैं चाहती थी की वो सिर्फ
मुझसे प्यार करें इसी जिद में मैंने खाना पीना छोड दिया था और बीमार पड गई ।
आखिर में उन्होंने वादा किया की वो कुछ ऐसा करेंगे जिससे आने वाली नस्लें
यही महसूस करेंगी की वो मुझसे बेपनाह प्यार करते थे । ”
पत्रकार अचंभित रह गया ” ओ मॉय गॉड आप मुमताज हैं । ”

“हां मैं ही वो बदनसीब हूं जिसकी रूह इस इश्क की कब्रगाह में भटकती रहती है । ”
“क्या कोई उपाय नहीं जिससे इस भटकती रूह को सूकून मिले ”
बेसाख्ता खिलखिलाई वो ” जब हर मर्द सिर्फ एक औरत का हमेशा के लिए हो जाया
करेगा तब हर घर ताज होगा और शायद मेरी रूह को सूकून भी ” कहकर वो एक चल
दी ।
उसकी बात पर सोचते हुए उसने कैमरा उठाया तो देखा कैमरे के लेंस का शटर तो उठाया ही नहीं था ।
Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।