темп на довгому трейловому підйомі

जीवन को दिशा देते बाइबल के 21 अनमोल विचार

जीवन को दिशा देते बाइबल के 21 अनमोल विचार


पवित्र
धार्मिक पुस्तक बाइबल हमारे जीवन को सही दिशा दिखाती है | ये ईश्वर की भाषा है | बाइबल
इंसानों को एक अच्छी व् सच्ची राह पर चलने की प्रेरणा देती है | बाइबल किसी एक
व्यक्ति द्वारा नहीं लिखी गयी है | समय – समय पर महान संतों ने ईश्वर के
आदेशानुसार इसका सृजन किया है |प्राप्त जानकारी  के अनुसार बाइबल 40 लेखकों द्वारा करीब 1500 साल पहले लिखी गयी हैं दूसरे धार्मिक लेखों की बजाय बाइबल यथार्थ समाचारों , घटनाओं , स्थान लोगों और उनकी बातचीत का विवरण देती है | समय – समय पर इतिहासकारों और पुरातत्ववेत्ताओं ने इसकी प्रमाणिकता को स्वीकार  किया है |इसमें तरह – तरह के उदाहरणों से हमें बताया गया है की ईश्वर कौन है और उसे जानने का अनुभव कैसा है | बाइबल हमें जीवन और ईश्वर के बारेमें बताती है | इसमें महान संतों के अनमोल विचार है | हर विचार के गूढ अर्थ हैं | जिसकी विषद व्याख्या होती रही है | 
जिससे हमें न सिर्फ ईश्वर बल्कि जीवन के सार को समझने
में भी आसानी होती है | तो आइये हम भी बाइबल के इन अनमोल वचनों को पढ़े व् उन पर
अमल करने का प्रयास करें …
BIBLE QUOTES AND  VERSES IN HINDI

पढ़िए -जीवन को दिशा देते बाइबल के 21 अनमोल विचार 


1)इर्ष्या और क्रोध से जीवन का क्षय होता है |

2)जो अपने आप को नर्म बनता है वही ऊँचा  उठता है |

3)मजबूत व् साहसी बने , उनकी वजह से न कभी दरें न भयभीत हों | क्योंकि परमेश्वर
तुम्हारा भगवान् तुम्हारे साथ जाता है | वो न कभी तुम्हें छोड़ेगा न कभी  भागेगा |

4)मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है | हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान
होता है | डरने वालों को कुछ नहीं मिलता , लड़ने वालों के क़दमों में जहाँ होता है |

5)बाइबल के वो भाग जिन्हें मैं नहीं समझ पाता मुझे चिंतित नहीं करते ,
जिन्हें समझ पाता हूँ वो चिंतित करते हैं |


क्योंकि सुसमाचार से परमेश्वर की सच्चाई उजागर होती है | एक ऐसी सच्चाई जो शुरू से अंत तक आस्था के माध्यम से है | जैसे लिखा है धार्मिक व्यक्ति आस्था से जियेगा |


6)जीता हुआ कुत्ता मरे हुए सिंह से बेहतर है |

7)चलिए सच्चे दिल और पूर्ण विश्वास जो आस्था से पैदा होता है के साथ हम
ईश्वर के समीप जाए | हमारी दोषी अंतरात्मा को शुद्ध करने के लिए हमारे दिलों पर
छिडकाव किया गया हो |और हमारे शरीर शुद्ध जल से धोये गए हों |

8)चखो और देखो , ईश्वर अच्छा है | धन्य हैं वो जो उसकी शरण में जाते हैं
|

9)कदाचित रात को रोना पड़े | परन्तु सवेरे आनंद पहुंचेगा |

10)परमेश्वर के महान  प्रेम के
कारण हम नष्ट नहीं होते |

11)चौकन्ने रहो , अपने विश्वास पर अडिग रहो , साहसी बनो मजबूत बनो |


प्रिय मित्रों मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि विदेशियों और निर्वासितों की तरह , पापी इच्छाओं से बचे जो हमारी आत्मा के खिलाफ लड़ाई छेड़ देती हैं | 



12)ईश्वर मेरा चरवाहा है | मेरे पास किसी चीज की कमी नहीं है |

13)परन्तु मेरे लिए जो कुछ भी लाभ था अब मसीह के लिए मैं उसे हानि मानता
हूँ |

14)और उससे जो मांगो वो पाओ , क्योंकि हम उसके आदेश का पाल;अन करते हैं
और वो करते हैं जो उसे खुश करता है |


जीवन को दिशा देते बाइबल के 21 अनमोल विचार



15)मेरे भाइयों और बहनों जब भी तुम तमाम तरह के इम्तिहान से गुजरो , इसे पवित्र आनंद मनो , क्योंकि  तुम् जानते  हो की आस्था की परीक्षा द्रणता पैदा करती है |द्रणता को अपना काम करने दो | ताकि तुम परिपक्कव व् पूर्ण हो सको | तुम्हारे अन्दर किसी चीज की कमी न रह सके | 

16) परमेश्वर के महँ प्रेम के कारण हम कभी नष्ट नहीं होते | क्योंकि उसकी करुणा कभी खत्म नहीं होती , हर रोज नयी सुबह होती है |तुम्हारी भक्ति महान है |  


प्रिय मित्रों, अब हम सब ईश्वर की संताने हैं और हम जो होंगे वो अभी ज्ञात नहीं हो सका है | लेकिन हम जानते है कि जब मसीह प्रगट होंगे | हम उनकी तरह होंगे | क्योंकि हम उन्हें उस तरह देख पायेंगे जैसे वो हैं |

17) हम उस दौड़ को पूरी द्रणता के साथ दौड़े जो हमारे लिए निर्धारित की गयी है |

18)इसलिए क्योंकि हम गवाहों के इतने बड़े बादल से घिरे हैं | चलिए , हम वो हर एक चीज जो बाधा डालती है और उस पाप को जो हमें इतनी आसानी से उलझा देता है को फेंक दें |

19) मेरे भाइयों और बहनों मजबूती से खड़े हो जाओ , कोई भी तुम्हें हिला न सके |हमेसः खुद को पूरी तरह से ईश्वर के काम में लगा दो | क्योंकि तुम्हे पता है की ईश्वर के लिए किया गया तुम्हारा परिश्रम व्यर्थ नहीं है |

जाने जीवन को दिशा देते बाइबल के 21 अनमोल विचार 

20 ) परमेश्वर के पवित्र लोगों के साथ आपके पास समझने की शक्ति हो कि क्राइस्ट का प्रेम कितना व्यापक और दीर्घ , उच्च और प्रगाढ़ है | इस प्रेम को जानो जो ज्ञान से परे है – कि तुम ईशार की परिपूर्णता केपरिमाण जितना पूर्ण हो सकते हो | 

21)मैं इश्वर से प्रार्थना करता हूँ ताकि तुम प्रेम में निर्धारित और स्थापित हो सको | ताकि जीसस क्राइस्ट तुम्हारे ह्रदय में बस सकें |

आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनायें |merry Christmas 🙂


यह भी पढ़ें …..

आपको आपको  लेख क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार   कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |    
                                                      

KEYWORDS:Christmas, best quotes, quotes on Bible, Bible, Merry Christmas
Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।