темп на довгому трейловому підйомі

बदचलन


लघुकथा 
पूनम पाठक
इंदौर ( म. प्र. )
सब तरफ चुप्पी
छाई थी . कहीं कोई आवाज नहीं थी सिवाय उन लड़कों के भद्दे कमेंट्स की जो उस बेचारी
को सुनने पड़ रहे थे . लेकिन किसी की हिम्मत उन लड़कों से भिड़ने की नहीं थी लिहाज़ा
सभी मूकदर्शक बन चुपचाप तमाशा देख रहे थे . मैंने भी अपने काम से काम रखने वाली
नीति अपनाते हुए मोबाइल पर अपनी निगाहें नीची कर ली थीं
, कि तभी तड़ाक की
आवाज ने जैसे सभी को जड़वत कर दिया . 



नीची निगाहें उठाकर देखा तो अपनी ही कायरता पर
शर्मिंदगी हुई ….हाँ ये वही लड़की है जिसे हम कभी अपनी दोस्ती के काबिल नहीं
समझते थे . कहाँ हम कॉलेज के टॉपर बच्चों में से एक और कहाँ वो मर्दाना तरीके से
रहने वाली मस्त
, बेलगाम लड़की . जो सिर्फ कहने मात्र को लड़की थी , वरना लड़कियों
वाली कोई बात उसमे नजर नहीं आती थी . उसके दोस्तों में अधिकतर आवारा टाइप के लड़के
हुआ करते थे . बिना गालियों के बात करते हमने उसे नहीं देखा . पढाई लिखाई से कोसों
दूर पर कॉलेज की नेतागिरी में अव्वल . 

सामने तो मारे डर के कभी उसे कुछ कह नहीं
पाये
, परन्तु पीठ पीछे हम उसे आवारा , बदचलन और बदमाश आदि शब्दों से ही नवाजते थे .
उसी बदचलन ने आज भीड़ भरी बस में एक मासूम लड़की के साथ बुरी तरह से छेड़खानी कर रहे
लड़कों को ऐसा सबक सिखाया कि हम सभी शरीफों की नजरें नीची हो गयीं .

रिलेटेड पोस्ट … 

Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।