темп на довгому трейловому підйомі

यात्रा




वंदना बाजपेयी
———-
ये जीवन एक सफ़र ही तो है और हम सब यात्री 
जीवन की गाडी तेजी से आगे भागती जा रही है | खिड़की से देखती हूँ तो खेत खलिहान नहीं दिखते | दिखता है जिन्दगी का एक हिस्सा बड़ी तेजी से पीछे छूटता जा रहा | वो बचपन की गुडिया , बचपन के खिलौने कब के पीछे छूट गए , पीछे छूट गए वो चावल जो ससुराल में पहला कदम रखते ही बिखेर दिए थे द्वार पर , बच्चों की तोतली भाषा , स्कूल का पहला बैग , पहली सायकिल … अरे – अरे सब कुछ पीछे छूट गया | घबरा कर खिड़की बंद करती हूँ | 

अंदर का दृश्य और भी डरावना है | 
कितने सहयात्री जो साथ में चढ़े थे | जिनसे मोह के बंधन बंधे थे | कितने किस्से , कितने सुख दुःख बांटे थे | कितने कसमें – वादे किये थे | अब दिखाई नहीं दे रहे | शायद उनका स्टेशन आ गया | पता नहीं वो उनका गंतव्य था या किसी नयी ट्रेन में चढ़ गए | उतरने से पहले बताया भी नहीं | उनकी सीटो पर नए यात्री बैठ गए हैं | पर उनकी जगह अब भी खाली है | ये खाली पन भरता ही नहीं |एक शून्य बना देता है ठीक मन के बीचों बीच | मैं मन को बस कसना चाहती हूँ , बस अब बहुत हुआ , अब कोई मोह का बंधन नहीं |

 पर सफ़र काटना भी तो मुश्किल है | 

इतना सतर्क होने के बाद भी न जाने फिर से कैसे मोह के बंधन बंधने लगते हैं | फिर से एक नया शून्य उत्पन्न करने के लिए | फिर भी यात्रा जारी है | अभी सब इत्मीनान में दिख रहे हैं | पर कब तक ? पता नहीं कब , कौन से स्टेशन पर मैं भी उतर जाउंगी , … किसी नयी ट्रेन में चढ़ने के लिए | फिर होंगे नए सहयात्री ,नए खिलौने , नए चावल … और एक नयी यात्रा | 

आखिरकार हम सब यात्री ही तो है |


Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।