आधी आबादी कितनी कैद कितनी आज़ाद


जरूरी है सम्मान 

कैद उतनी ही जितना कि कोई एक पंछी खुले पिंजरे मे हो  मगर उसके पंख काट दिए गए हों | 
या एक विस्तृत विषय है जिसपर संक्षिप्त में कहना नाइंसाफी होगी | माँ की कोख में जब कोई बच्चा  होता है,  तो अमूमन उसे नहीं पता होता की उसके गर्भ में पलने वाला बच्चा बेटा है या बेटी | जन्म लेते ही आधार बन जाता है परिवार की खुशियों का एक बेटे का जन्म लेना | और मैं कहूँगी कि ब भी हम कहीं न कहीं पाते हैं कि बेटियों के जन्मते ही परिवार मायूस सा हो जाता है | 
बेटियां बड़ी होती हैं स्कुल जाती हैं तमाम सारे परिवार से मिले निर्देशों के साथ | मध्यम वर्गीय परिवारों में अक्सर जो बेटियों के साथ जुडी हर घटना को उंच नीच से तोलते हैं | किससे  बात करोगी,  किस से मिलोगी,  किसके साथ उठो बैठोगी,  के साथ उसकी दिशा और दशा शुरू से बाँध  दी जाती है |इसमें उनका भी दोष नहीं , ये समाज शुरू से पुरुष प्रधान समाज रहा है सो हर क्षेत्र में दबदबा  पुरुष ने ही रखा है | 
मुझे हैरानी होती है तब , जब अक्सर मेरे आसपास के पुरुष ये सवाल करते हैं कि हर बड़े काम को परुष ही निभा पाते हैं | जैसे बड़ी दावतें हों तो वहां खाना पुरुष ही पकाते हैं | टेलर्स अच्छे पुरुष ही होते हैं | स्पोर्ट्स में पुरुष , अंतरिक्ष में पुरुष , आसमान में पुरुष , …  बसों में ड्राईवर पुरुष  बगैरह बगैरह  आफिसों में भी …. | यहाँ तक कि मंदिरों में पुजारी भी पुरुष | 
 मैं उन्हें बताना चाहती हूँ कि इन सभी क्षेत्रों में जहाँ भी महिलाओं को मौके मिले हैं उन्होंने अपने अस्तित्व को जताया है | चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो कॉरपोरेट्स ऑफिस  …. मेट्रो , स्पोर्ट्स ., अन्तरिक्ष ,…  कुकिंग . पहाड़ों पर चढ़ना ….. जहाँ भी अवसर मिले हैं स्त्री  ने अपने आपको साबित  किया है  | 
मुझे लगता है हमें सोच बदलने की जरूरत है बस | जहाँ बचपन से बेटियों को नसीहतें दी  जाती हैं संस्कार दिए जाते हैं उसी तरह बेटों को भी सिखाया जाए कम से कम स्त्री का सम्मान करना  तो अवश्य | जिस तरह बेटों को निडरता का पाठ पढाया जाता है उसी तरह बेटियों को भी निडर बनाया जाए | 
जिस तरह बेटियों का सम्मान उनकी अस्मिता शुचिता को उनकी देह से जोड़ कर देखा जाता है | उसी तरह बेटों को उनका मान रखना सिखाया जाना चाहिए | 
ये क्या कि प्रताड़ित पुरुष करे और मान सम्मान  एक स्त्री का चला जाए | बलात्कार किसी स्त्री का हो मुंह स्त्री ही छुपाये . क्यों नहीं सिखाया जाता किसी बेटी को सर उठा कर जीना ?? क्यों नहीं सिखाया जाता बेटों को आधी आबादी को सम्मान देना ?? 
निशा कुलश्रेष्ठ 
Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन OmniPrice – PrestaShop Omnibus Directive compatibility module Dating App – web version, iOS and Android apps Marketplace Multi Currency Plugin for WooCommerce Fivo Docs – WordPress Documents and Attachments Manager PDF Viewer – Addon For Elementor EXA Showcase – Modern Image Gallery for Elementor Audio player Statistics AddOn for WordPress Google Product Feed For WooCommerce FH Mega Menu – jQuery Bootstrap 3 Mega Menu Plugin Disable Everything – WordPress Plugin to Disable Right Click, Copying, Keyboard