темп на довгому трейловому підйомі

बोझ

इस बार कामिनी के मायके आने पर कोई स्वागत नहीं हुआ | भाभियों ने मामूली दुआ सलाम कर रसोई की राह संभाली | बिट्टू के मनपसंद खाने के बारे में भी नहीं पूंछा | लौकी की सब्जी और तुअर दाल देख कर बिट्टू नाक – भौं बनाती , तब तक माँ की तरेरती आँखे देख चुपचाप वही गटक  लिया | पर बिट्टू हैरान थी की इस बार मामा ने भी कहीं घूमने चलने की बात नहीं कही | न ही दीदी , दीदी कर के उसकी माँ के इर्द – गिर्द घूमें | पर सब से ज्यादा आश्चर्य उसे नाना जी की बात सुन  कर हुआ जो नानी को डांटने के लहजे में कह रहे थे | ज्यादा बिटिया – बिटिया करती रहोगी तो बेटे बहुएं तुम्हारे खिलाफ हो जायेंगे |
कामिनी का जो हो सो हो , तुम अपने बुढापे के बारे में सोंचों | अब तो 8 वर्षीय बिट्टू से रहा नहीं गया | सीधे माँ के पास जा कर पूंछने लगी ,”माँ , आखिर इस बार ऐसा क्या हुआ है , कोई हमसे ठीक से बात क्यों नहीं कर रहा है |सब लोग इतना बदल क्यों गए हैं ? कुछ नहीं बेटा , इस बार मैंने हिम्मत कर के वो नीले साव भाभी और माँ को दिखा दिए जो तेरे पापा की बेल्ट से हर रात मेरी पीठ पर उभर आते हैं | बस , सबको भय हो गया की मैं अब कहीं यहीं न रुक जाऊं ” कामिनी ने बैग पैक करते हुए सपाट सा उत्तर दिया |

वंदना बाजपेयी 

Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।