बहू और बेटी

वो बेटी ही थी | और शादी के बाद बहू बन गयी |
सर पर पल्ला रखो ~ अब तुम बेटी नहीं बहू हो
• कुछ तो लिहाज करो , पिता सामान ही सही पर ससुर से बात मत करो ~ तुम बेटी नहीं बहू हो
• माँ ने सिखाया नहीं , पैताने बैठो ~ तुम बेटी नहीं बहू हो
• घर से बाहर अकेली मत निकलो ~ तुम बेटी नहीं बहू हो
• अपनी राय मत दो , जो बड़े कहे वही मानो ~ तुम बेटी नहीं बहू हो

उसने खुद को ठोंक – पीट के बहू के सांचे में ढल दिया | अब वो बेटी नहीं बहू थी |
समय पलटा , सास – ससुर वृद्ध हुए और अशक्त व् बीमार भी | बिस्तर से लग गए |
* बताओ कौन सा ट्रीटमेंट कराया जाए , राय दो ~ तुम बेटी ही तो हो
 सास से बिस्तर से उठा नहीं जाता ~ सिरहाना पैताना मत देखो , अपने हाथ से खाना खिला दो ~ तुम बेटी ही तो हो
 ससुर सारा दिन अकेले ऊबते हैं ~ बातें किया करो , तुम बेटी ही तो हो
 ससुर के कपडे बदलने में संकोच कैसा ~ तुम बेटी ही तो हो |
अब उसकी भी उम्र बढ़ चुकी थी | बेटियाँ मुलायम होती है , लोनी मिटटी सी , बहुएं सांचे में ढली , तराश कर बनायी जाती हैं | दुबारा बहू से बेटी में परिवर्तन असहज लगा | त्रुटियाँ रहने लगी |
सुना है घर के तानपुरे ने वही पुराना राग छेड़ दिया है ~ कुछ भी कर लो बहुएं कभी बेटियाँ नहीं बन सकती |

Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Dating App – web version, iOS and Android apps Audio player Statistics AddOn for WordPress OmniPrice – PrestaShop Omnibus Directive compatibility module FH Mega Menu – jQuery Bootstrap 3 Mega Menu Plugin EXA Showcase – Modern Image Gallery for Elementor YouTube And Vimeo Video Player with Playlist Disable Everything – WordPress Plugin to Disable Right Click, Copying, Keyboard PDF Viewer – Addon For Elementor Marketplace Multi Currency Plugin for WooCommerce Google Product Feed For WooCommerce