अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं ( हास्य – व्यंग कविता )



रंगनाथ द्विवेदी
अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं।
आ गये अच्छे दिन———
मै इलू-इलू गा रहा हूं,
अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं।

मार्केट से सभी सब्ज़ियाँ तो ले ली,
पर टमाटर को लेने मे लग गये घंटो,
क्योंकि सभी एक से भाव मे बेच रहे थे,
यहाँ तलक कि टमाटर को बिना मतलब छुने से रोक रहे थे,
थक-हार एक ठेले वाले को पटा रहा हूं——
बड़ी मुश्किल से घर टमाटर ला रहा हूं,



अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं।


बीबी भी सबसे पहले सब्ज़ियो के झोले से,
टमाटर टटोल कर निकालती है,
और पुछती है क्या भाव पाये,
कैसे कहु कि हे!भाग्यवान तुम अपने टमाटर खाने का शौक,
काश सस्ते होने तलक टाल पाती,
लेकिन नही,तुम नही टाल पाओगी,
तुम्हारे इसी न टालने के नाते,
अपनी एक महिने की सेलरी का तीस पर्सेंट खर्च कर,
बस मै तुम्हारे लिये टमाटर ला रहा हूं।


आ गये अच्छे दिन——-
मै इलू-इलू गा रहा हूं,
अनार से महंगा टमाटर खा रहा हूं।

@@@रचयिता—–रंगनाथ द्विवेदी।
जज कालोनी,मियाँपुर
जौनपुर(उत्तर-प्रदेश)।


Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन WP Let It Snow WordPress Plugin jQuery Hotspot Plugin with Slideshow Premium Media Script Box Message – Addons for WPBakery Page Builder WordPress Plugin Contact Form 7 Email Add on Pro Portfolio and Gallery Grid Layout with Carousel for WordPress MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Appointment Buddy – Online Appointment Booking WP Plugin Dokan Postcode Restriction ElemForm7 PRO – Advanced Elementor Widget for Contact Form 7