темп на довгому трейловому підйомі

अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कविता – मैं वृद्धाश्रम में हूँ


मैं
वृद्धाश्रम में हूँ
पर दुखी नहीं हूँ
अपने समवयस्कों के साथ
मिल कर
गति देती हूँ
दैनिक कार्यों को
यहाँ सब
बाँटते हैं एक साथ
अपने सुख
धूप में बैठ कर
लगाते हैं ठहाके
कभी जाते पिकनिक
तो कभी देखते फ़िल्म
टी वी पर सुनते
देश विदेश के समाचार भी
देखते सीरियल भी
पड़ता जब बीमार कोई
लग जाते हैं सब
सेवा में उसकी
जब तक वह ठीक नहीं
हो जाता
यहाँ
न नफ़रत है
न स्वार्थ
केवल प्रेम है
क्योंकि सबके दुःख सुख
एक समान हैं
अपनों से तिरस्कृत
सब बन जाते यहाँ
रक्त संबंध बिसरा
सबके अपने
भूले से कभी
आ गये बेटा बहू
पोते-पोती कभी
तो कहूँगी मैं
न आना कभी भी
अपनी दिखावे की दुनिया
लेकर यहाँ
मैं यहाँ
प्रेमधाम में
अपनों के साथ
प्रेम में मस्त हूँ
व्यस्त हूँ ।


डॉ . भारती वर्मा ‘बौड़ाई “


Share on Social Media

Comments are closed.

error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।