темп на довгому трейловому підйомі

ज़रूरतें


गिनते हुए ज़रूरतें वो निकला घर से
हड़बड़ाता ,बड़बड़ाता गिड़गिड़ाता !
वो निम्न मध्यम वर्गीय जीव !
बहुतायत में पायी जाने वाली -प्रजाति !
एक हाथ में दो -चार रोटियों व सुखी सब्जी से ठूंसा डिब्बा !
दूसरे हाथ से कस कर बस का डंडा पकड़े !
दिमाग में राशन ,बिजली -पानी के बिल !
बच्चों की फीस ,मकान का किराया !
जीनें को ज़रूरी, ज़रूरतों का सॉफ्टवेयर अपडेट करता हुआ !
धक्कों से धकेला जा कर पहुंचा काम पर !
खटता ,पिटता ,समेटता ,चुनता – न मालूम कितनी ज़रूरतों में से !
बहुत जरूरी कुछ ज़रूरतों –के कंकड़ !
इन कंकड़ों के ही चुभने से ही ,
उसके अस्तित्व से रिसते हैं ज़ख्म !
ज़ख्मों पर मरहम का समय नहीं है !
पैसों का पहाड़ खोद कर !
ज़रूरतों के गड्ढों में मिट्टी भरनी है !

डॉ .संगीता गाँधी
नई दिल्ली 
Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।