जीवन सूत्र -21 अनमोल विचार

जीवन सूत्र -21 अनमोल विचार



मन निराशा में हो , दुखी हो , प्रेम में हो या सफलता के लिए प्रयास कर रहा हो | एक छोटा सा विचार  उस समय बहुत आनन्द देता है | लगता है अरे यही तो हम कहना चाहते थे | या यही तो हम सोंच रहे थे | दरसल ये एक लाइन के छोटे से विचार केवल विचार नहीं होते ये पूरे लेख होते हैं | जीवन के सूत्र होते हैं | जिनको पढ़ कर अगर चिंतन करना शुरू किया तो न जाने ज्ञान के कितने द्वार स्वत : ही खुलते जाते हैं | हम आज ऐसे ही जीवन सूत्र आपके लिए ले कर आये हैं | 

पढ़िए जीवन सूत्र -21 अनमोल विचार 



*वही पेड़ तूफानों में भी नहीं उखड़ते जिनकी  जडें मजबूत होती हैं | कमजोर जड़ों वाले पेड़ तो हल्की हवा भी बर्दाश्त नहीं कर पाते | 



* अपने रिश्तों को आज़ादी दीजिये | जो आपका दिल से है वो  वापस लौट कर आएगा | जो दिल से आपका नहीं है उसके चले जाने से भी कोई नुक्सान नहीं है | 




* जिंदगी में मुश्किल फैसले लेना आसान नहीं होता है, लेकिन कई बार मुश्किल फैसले लिए बिना काम नहीं चलता है. एक मजबूत व्यक्ति हीं मुश्किल फैसले ले सकता है, कमजोर लोग तो केवल अपनी किस्मत को दोष देते रह जाते हैं





.

* लापरवाही के कारण लोग असीमित क्षमता होने के बावजूद असफल हो जाते हैं. क्योंकि हम अपने अज्ञान को नई बात सीखकर दूर कर सकते हैं, लेकिन लापरवाही का कोई इलाज नहीं होता है.




*अपने रिश्तों को समय दीजिये …….जब कोई व्यक्ति आपके बिना जीना सीख लेता है, तो उसके जीवन में आपका कोई महत्व नहीं रह जाता है. भले हीं अतीत में आप उस व्यक्ति के लिए कितने भी महत्वपूर्ण रहे हों.



उन लोगों की उम्मीदों को कभी न टूटने दो जिनकी आखिरी उम्मीद आप हैं 

जानिये जीवन सूत्र -21 अनमोल विचार  



विचारों को पढ़कर छोड़ देने से जीवन में कोई बदलाव नहीं आता है, विचार तभी बदलाव लाते हैं जब विचारों को जीवन में उतारा जाता है.


खुशियाँ मंजिल पर मिलने वाला उपहार नहीं हैं ………वो हर पल है ……. जरा गौर से देखिये


*आप लहरों को नहीं रोक सकते ……..पर उन पर सवारी करना सीख सकते हैं


खुश रहने का सबसे आसन तरीका है कि आप रोज के कामों को पूरे उत्त्साह के साथ करें


आंतरिक शांति की शुरुआत तब होती है जब आप इस बात का संकल्प लेते हैं कि आज के बाद किसी दूसरे व्यक्ति को अपने निर्णयों और भावनाओ को नियंत्रित नहीं करने देंगे




* अपने कीमती रिश्तों को समझिये | कई बार हम सीप चुनने के चक्कर में हीरा छोड़ देते हैं | 


* अगर आप जिन्दगी की यात्रा सुविधा पूर्वक करना चाहते हैं तो उम्मीदों का  सामन थोडा कम करिए | 


*अतीत के बारे में ज्यादा मत सोंचो यह केवल दुःख देगा 
 भविष्य के बारे में ज्यादा मत सोंचो यह केवल भय देगा 
  केवल वर्तमान में जियो यह ख़ुशी देगा 


दूसरा मौका मुश्किल से मिलता है पहले मौके कोही बुद्धिमानी से इस्तेमाल करो 

 समझिये जीवन सूत्र -21 अनमोल विचार 

 किसी को खुश करने के लिए अपने को मत बदलो | जैसे हो वैसे ही रहो | वो शख्स आपको जरूर मिल जाएगा जो आपको उसी तरीके से प्यार करेगा जैसे आप हैं |

*कायर लोग कभी काम को शुरुनाहीं करते
कमजोर लोग कभी उसे पूरा नहीं करते
और  सफल लोग उसे कभी बीच में नहीं छोड़ते

*कभी कोई प्यार से नहीं उबता है लोग प्यार में झूठे वादों , हर्ट करने , इन्जार या सॉरी कहने के बाद फिर हर्ट करने से ऊब जाते हैं |
* आप अपनी जिंदगी का अगला अध्याय कभी नहीं पढ़ सकते अगर आप पुराने पन्ने ही पलटते रहेंगे |

यह भी पढ़ें ………

आपको आपको  लेख जीवन सूत्र -21 अनमोल विचार  कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |    
Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Mega Posts and Custom Posts Display WP Plugin Wiloke Icon Box Envy For Elementor WooCommerce Variation Swatches Master PrivateContent – WordPress Bundle Pack On-Scroll Section Effects for Elementor Keyword Linking for WordPress Junk Data Cleaner For WordPress WordPress Booking Hotel WooDelivery | Delivery & Pickup Date Time for WooCommerce Calculated Field for Elementor Form