темп на довгому трейловому підйомі

पतंगें

पतंगें

हम सब ने पतंगे आसमान  में उड़ाई हैं | बड़ा ही मनोरंजक खेल हैं | पर यहाँ मैंने पतंग को उस आसमान की सत्ता पर काबिज होने वाले आसमानी खेल का प्रतीक माना है जो जमीन से  खेला जाता है |

Hindi poem kites

पतंगे
लाल -नीली ,पीली -गुलाबी
शुद्ध गुड्डी -गुड्डा 
उडाई जाती हैं
न सिर्फ जी बहलाने के लिए
बल्कि आसमान पर परचम लहराने के लिए
कि आसमानों पर कब्जा करने की रणनीति
जमीनों पर तैयार होती है
तय किये जाते हैं पेंच लड़ाने के तरीके
युद्ध की रणनीति
लटाई सौपी जाती है विश्वास पात्र साथी के हाथ
वही देता है कसाव और ढील
नेस्तनाबूत करने की ख्वाइशे
ढूढती हैं शिकार
कोई खतरनाक मांजा
जिसने लपेट लिया है धारदार सीसा
अपने चारों ओर
जो दिखता नहीं पर काट देता है
किसी भोले मुलायम मांजे का सर
आह !कर गिरती है कट कर मासूम
और तन जाती है विजयी पतंग
अपनी आसमानी सत्ता पर
इस बात से बेखबर
कि आ रही है एक और पतंग पेंच लड़ाने को
जिस के मांजे पर लिपटे शीशे की धार शायद ज्यादा है
जो पलट देगा इतिहास
तो क्या !
ऐसे ही तो सदा से खेले जाते रहे है
जमीनों से आसमानी खेल

वंदना बाजपेयी

मेरे ब्लॉग  अपना आकाश  से

यह भी पढ़ें …





आपको  कविता  .पतंगे . कैसी लगी   | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें 
Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।