माँ मै दौडूंगा

माँ मै  दौडूंगा



माँ मै तुम्हारे लिए दौडूंगा 
जीवन भर आप मेरे लिए दौड़ती रही 
कभी माँ ने यह नहीं दिखाया कि 
मै  थकी हूँ 

माँ ने दौड़ कर जीवन की सच्चाइयों
का आईना दिखाया
सच्चाई की राह पर
चलना सिखाया 

अपने आँचल से मुझे
पंखा झलाया
खुद भूखी रह कर
मेरी तृप्ति की डकार
खुद को संतुष्ट पाया 

माँ आप ने मुझे अँगुली
पकड़कर चलना /लिखना सिखाया
और बना दिया बड़ा आदमी
मै खुद हैरान हूँ 

मै सोचता हूँ
मेरे बड़ा बनने पर मेरी माँ का हाथ और
संग सदा उनका आशीर्वाद है
यही तो सच्चाई का राज है 

लोग देख रहे है खुली आँखों से
माँ के सपनों का सच
जो उन्होंने मेहनत/भाग दौड़ से पूरा किया
माँ हो चली बूढ़ी
अब उससे दौड़ा नहीं जाता किंतु
मेरे लिए अब भी दौड़ने की इच्छा है मन में 


माँ अब मै  आप के लिए दौडूंगा
ता उम्र तक दौडूंगा
दुनिया को ये दिखा संकू
माँ से बढ़ कर दुनिया में
कोई नहीं है

संजय वर्मा”दृष्टि”

कवि व् लेखक



यह भी पढ़ें …….


बदनाम औरतें


रेप से जैनब मरी है


डायरी के पन्नों में छुपा तो लूँ


नए साल पर पांच कवितायें -साल बदला है हम भी बदलें


आपको  माँ मै  दौडूंगा  “कैसे लगी अपनी राय से हमें अवगत कराइए | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको अटूट बंधन  की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम अटूट बंधनकी लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |

Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन WooCommerce CyberSource Payment Gateway QuickBooks(Intuit) Payment API Gateway for WooCommerce WhatsApp Chat – WordPress WhatsApp Chat WP Mail Settings – Missing WordPress Settings Zapp Proxy Server Plugin for WordPress Multi Vendor Coupon Marketplace Plugin for WooCommerce Gravity Forms Encrypted Fields WooCommerce Products Request Manager WordPress Support Using WhatsApp Meeek – Link in Bio SaaS (WordPress)