देश गान

देश गान




                   स्वतंत्रता दिवस का अर्थ केवल जश्न मनाना नहीं है ये दिन हमें हमारे कर्तव्यों को याद दिलाता है | तो आइये हम भी अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों  को पालन करने का संकल्प लें | जैसा कि इस देश गान में लिया है ….

देश गान 







तमस के आवरण को चीर रोशनी का डेरा  है
नई किरण से नित उतरता देश में सवेरा है
ले ऊर्जा नई – नई नया जहाँ बसाएगें
हम अपने देश की धरा को स्वर्ग सा बनाएगें
बनाएगें , बनाएगें , बनाएगें , बनाएगें  



विशाल भाल देश का न झुकने  देगें हम कभी
महर्षियों के ज्ञान को न मिटने देगें हम कभी
प्रत्येक ज्योति से नवीन ज्योति हम जलाएगें
हम अपने देश की धरा को स्वर्ग सा बनाएगें
बनाएगें , बनाएगें , बनाएगें , बनाएगे


वरण करेगी विजय श्री बढ़ेगें ये कदम जिधर
बुरी निगाह गर किसी की उठ गई कभी इधर
तो एक काश्मीर क्या जहाँ को जीत लाएगें
हम अपने देश की धरा को स्वर्ग सा बनाएगें
बनाएगें , बनाएगें , बनाएगें बनाएगें



ऐ देश के जवानों है तुम्हे नमन , तुम्हे नमन
जो बलि हुए तिरंगे पर उन्हे नमन,उन्हे नमन
तुम्हारे धैर्य शौर्य को कभी न भूल पाएगें
हम अपने देश की धरा को स्वर्ग सा बनाएगें
बनाएगें , बनाएगें ,बनाएगें बनाएगें


उषा अवस्थी



कवियत्री व् लेखिका







फोटो क्रेडिट –indiawish.in


यह भी पढ़ें …


क्या है स्वतंत्रता का सही अर्थ
भारत बनेगा फिर से विश्व गुरु

आपको    “देश गान    कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |


filed under: India, poetry, hindi poetry, kavita, Bharat mata, Independence day, swatantrta divas


Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Availability Scheduler for WooCommerce RnB – WooCommerce Booking & Rental Plugin Sharinger – Share Buttons for Elementor eClass – Learning Management System WooCommerce CyberSource Payment Gateway QuickBooks(Intuit) Payment API Gateway for WooCommerce WP Mail Settings – Missing WordPress Settings WhatsApp Chat – WordPress WhatsApp Chat WooCommerce Product Category Image Addon For Elementor WordPress Support Using WhatsApp