темп на довгому трейловому підйомі

वियोग श्रृंगार के दोहे

वियोग श्रृंगार के  दोहे



श्रृंगार रस के दो रूप होते हैं संयोग श्रृंगार और वियोग श्रृंगार ….वियोग में प्रेम की तीव्रता देखते ही बनती है | ऐसे में हम लायें हैं वियोग श्रृंगार रस में डूबे कुछ दोहे ……..

वियोग श्रृंगार के  दोहे 



१..


पढ़ कर पाती प्रीत की , भीग रहे हैं नैन |
आखर -आखर बोलते , साजन हैं बेचैन ||


२…


मैं उनकी हो ली सखी , पर वो मेरे नाही |
एकतरफा अग्नि प्रेम की , नाहि  जाए बुझाहि  ||


३ ..


रूठे साजन से कहूँ , कैसे हिय की बात |
ऊँघत तारों के तले  , कटती है हर रात ||




४…


मुझे होता जो भान ये , साजन हैं चितचोर |
मनवा रखती  खींचकर , नहीं सौपती  डोर ||


५…


जबसे बालम ने किया , दूर देश में ठौर |
तबसे देखा है नहीं ,दर्पण करके गौर ||






६…
घड़ी चले घड़ियाल सी , इस वियोग में हाय |
तडपत हूँ दिन -रैन  मैं , पर साजन ना आय ||




७…


संदेशा तू  प्रेम का , बदरा ले जा साथ |
बूँदों -बूँदों में छिपा , कहना हिय की बात ||




8….


रिमझिम सावन भी गया , गयी घाम औ शीत |
दिवस -दिवस बढती रही , मेरे उर की प्रीत ||




9 ..


नून घुले ज्यूँ नीर में , घुलती है यूँ देह |
थामे रहतीं प्राण को , साँसें भर कर नेह ||


10…


तुम भी तो होगे पिया , उतने ही बेचैन |
लिखना खत हमको कभी , कटती कैसे रैन ||




11…


मैं हुई हलकान पिया , नाम तुम्हारा टेर |
अब तो आजा बालमा , नहीं करो अब देर ||


वंदना बाजपेयी 


यह भी पढ़ें …



पढ़ें सावन पर कुछ भीगती हुई कवितायें –

सावन में लग गयी आग कि दिल मेरा (कहानी )

सावन पर किरण सिंह की कवितायें

सावन एक अट्ठारह साल की लड़की है

आपको “वियोग श्रृंगार के  दोहे   कैसे लगी अपनी राय से हमें अवगत कराइए | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको अटूट बंधन  की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम अटूट बंधनकी लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |


filed under- poem in Hindi, Hindi poetry, dohe, viyog shringar




Share on Social Media

Comments are closed.

error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।