अष्टावक्र गीता -2 

अष्टावक्र गीता अद्वैत वेदान्त का महत्वपूर्ण ग्रंथ है | इसके रचियता महान ऋषि अष्टावक्र थे | कहा जाता है की उन्हें गर्भ में ही आत्मज्ञान प्राप्त हो गया था | उनका नाम अष्टावक्र उनके शरीर के आठ स्थान से टेढ़े -मेढ़े होने के कारण पड़ा | यह गीता दरअसल मिथिला के राज्य जनक को को उनके द्वारा दिए गए उपदेश के रूप में है जो प्रश्न उत्तर शैली में है | इस ज्ञान को प्राप्त करके ही राज्य जन्म विदेह राज कहलाये | आइए जानते हैं अष्टावक्र गीता के बारे में |

अष्टावक्र गीता -2 

अष्टावक्र गीता के बारे में जानने से पहले जरूरी है कि ऋषि अष्टावक्र के बारे में भी जान लिया जाए | हालांकि इस जानकारी से उस ज्ञान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा पर एक दिव्यअङ्ग बालक का आत्मबोध व ज्ञान से भरा  हुआ होना  आश्चर्य का विषय है तो प्रेरणा दायक भी | हालांकि अष्टावक्र के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिलती पर जितनी मिलती है उस आधार पर उनके प्रति श्रद्धा बढ़ती है |

कौन थे अष्टावक्र

अष्टावक्र को जानने के लिए उद्दालक ऋषि के आश्रम में जाना पड़ेगा |प्राचीनकाल में उद्दालक ऋषि के आश्रम में उनके एक शिष्य उनसे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे | उनका नाम था कहोड़ | कहोड़ आत्मज्ञानी तो नहीं थे पर वेद मंत्रों आदि को कंठस्थ कर लेते थे | उद्दालक ऋषि की दो संतानें थीं एक पुत्री सुजाता और दूसरा पुत्र श्वेतकेतु | सुजाता और श्वेत केतु की उम्र में 15- 16 वर्ष का अंतर था | जब सुजाता विवाह योग हुई तो उद्दालक ऋषि ने कहोड़ से उनका विवाह किया | कहोड़ ज्ञानी नहीं थे वो वेद पाठी विद्वान थे | अक्सर उनके उच्चारण में गलतियाँ हो जाती थीं |

अष्टावक्र की प्रारम्भिक शिक्षा 

एक बार उन्होंने किसी श्लोक का आठ बार गलत उच्चारण किया तब अपनी माता के गर्भ में बैठे अष्टावक्र ने गर्भ से ही कहा पिताजी आपने आठ बार गलती की है इसे ऐसे कहें | कहोड़ को यह अपने ज्ञान का अपमान लगा |उन्होंने कुपित होकर अष्टावक्र को श्राप दिया,”तूने मेरी आठ बार गलतियाँ निकाली हैं जा  तेरा शरीर आठ जगह से वक्र हो जाए | कुछ कथाएँ कहती हैं कि उन्होंने गुस्से में सुजाता के पेट पर लात मार दी थी |जिस कारण वो पेट के बल गिर गईं थी और गर्भस्थ शिशु आठ जगह से मुड़ गया | जो भी हो इस घटना के बाद कहोड़ ऋषि को बहुत पश्चाताप हुआ और वो घर छोड़ कर चले गए | जगह -जगह जा  कर वो शास्त्रार्थ में भाग लेते और आगे बढ़ जाते |

अष्टावक्र और शास्त्रार्थ 

सुजाता अष्टावक्र के साथ अपने पिता उद्दालक ऋषि के आश्रम में चलीं आईं | अष्टावक्र अपने मामा श्वेतकेतु के साथ बड़े होने लगे | वहीं उन्होंने शिक्षा पाई | उनकी उम्र में दो -तीन वर्ष का ही अंतर था |अतः वे उद्दालक  को ही अपना पिता समझते थे | करीब 12 वर्ष की उम्र में खबर आई की राजा  जनक आत्म ज्ञान के लिए शास्त्रार्थ अपने दरबार में करवा रहें हैं |वहाँ उनके कहोड़ ऋषि भी गए हैं | जो सब पर विजय प्राप्त करने के बाद बंदी नामक ज्ञानी से हार रहे हैं |जब अष्टावक्र को इस बात का पता चला तो वह अपने पिता से मिलने राजमहल चले गए | वहाँ उनके आठ जगह से मुड़े शरीर को देखकर सब हंसने लगे | सबको हँसता देखकर अष्टावक्र भी हँसने  लगे |

उनको हँसता हुआ देखकर राजा जनक को आश्चर्य हुआ |उन्होंने पूछा,”सब तो तुझे देखकर हँस रहे हैं पर हे  बालक तुम क्यों हँस रहे हो ?”

अष्टावक्र बोले ,”हे  राजन ! मैं इस बात पर हँस रहा हूँ कि यहाँ चमड़े के व्यापारियों के मध्य आत्मबोध पर चर्चा हो रही है |तो फिर कैसी जीत और कैसी हार |’

उनका उत्तर सुन कर राजा  जनक ने फिर कहा,”बालक ! इतने बड़े विद्वानों को चमड़े का व्यापारी कहने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ?”

अष्टावक्र बोले,”हे  राजन ! जिस तरह से घड़ा टेढ़ा होने पर आकाश टेढ़ा नहीं होता उसी तरह से मेरा शरीर टेढ़ा होने से मैं यानि आत्मस्वरूप ईश्वर कैसे टेढ़ा हो गया | इन्हें मेरा टेढ़ा शरीर दिखता है पर उसके भीतर मैं नहीं दिखता तो फिर हो गए ना ये चमड़े के व्यापारी |”

राजा जनक निरुत्तर हो गए | उन्हे स्वयं भी उस बच्चे हंसने के लिए अपराध बोध हुआ | तभी अष्टावक्र ने बंदी से शास्त्रार्थ करने की इच्छा व्यक्त की |

ये शास्त्रार्थ पढ़ी हुई विधा पर था पर एक श्लोक पर आकर बंदी अटक गए | अष्टावक्र ने वो श्लोक पूरा किया और विजयी घोषित हुए | उन्होंने बंदी द्वारा हराए गए सभी विद्वानों  को राजा  जनक के कारागार से मुक्त कराया |

अपने पिता कहोड़ को पा कर अष्टावक्र बहुत प्रसन्न हुए |

उस रात  राजा जनक सो ना सके | उन्हें समझ आ गया कि ये बालक कोई साधान बालक नहीं है और इसके पास अवश्य ही मेरे सारे प्रश्नों का हल होगा |

राजा जनक को आत्मबोध 

अगले दिन राजा जनक उन्हें ढूंढते हुए एक आश्रम के पास पहुंचे वहाँ वो खेल रहे थे |

राज्य जनक ने उनसे आत्मबोध करने की इच्छा की |

 

कहा जाता है कि राजा जनक जब घोड़े से उतर रहे थे |उनका एक पैर रकाब पर था और एक हवा में तभी अष्टावक्र ने उन्हें शिक्षा देनी शुरू की |इस असुविधा जनक स्थिति में वो घंटों आत्ममुग्ध से बने रहे | जब उन्होंने पैर जमीन पर रखा तब तक उन्हें आत्मबोध हो चुका था |

जनक विदेहराज बन चुके थे |ऐसे में उनका राज्य  पर शासन करने का मन भी नहीं रह गया था |तब अष्टावक्र ने ही उन्हें समझाया था की अब वो ज्यादा अच्छा शासन कर पाएंगे |जनता का अधिकार है कि कोई विदेह राजा उनके राज्य को संभाले |

ये सारा ज्ञान 20 अध्यायों  में निहित है जो आध्यात्मिक पथ के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न “मैं कौन हूँ ” का उत्तर देता है | इसके बाद सारा अंधियारा नष्ट हो जाता है |

सरल से बीस अध्याय  का अर्थ सहज है पर उन्हें आत्मसात  करने के लिए व्याख्या आवश्यक है |

क्रमश :

अष्टावक्र गीता -1

 

Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Increase/Decrease Carts inactivity in WooCommerce Bookings Worksuite Saas – Project Management System Virtual Tour Creator for WordPress Showcase Addon Booking365 – Responsive WordPress Appointment Plugin Wildcard Coupons WooCommerce Plugin Custom Fields & Options Plugin for WordPress – Xbox Framework WooCommerce Advanced CAPTCHA – Google Cloudflare hCaptcha Animated heading addon – widget for Elementor Spider Spin2Win WooCommerce Coupon Code Animation CSS3 Effects WordPress Plugin