темп на довгому трейловому підйомі

सूखा








इलाके में लगातार तीसरे साल सूखा पडा है अब तो जमींदार के पास भी ब्याज पर देने के लिए रूपये नहीं रहे । जमींदार भी चिंतित है अगर बारिश न हुई तो रकम डूबनी तय है । अंतिम दांव समझकर जमींदार ने हरिद्वार से पंडित बुलवाकर बारिश हेतु हवन करवाया । दान दक्षिणा समेटते हुए पंडित ने टोटका बताया कोई गर्भवती स्त्री अगर नग्न होकर खेत में हल चलाये तो शर्तिया बारिश होगी ।
मुंशीजी को ऐसी स्त्री की तलाश का जिम्मा सौंपा गया । मुंशीजी ने गांव में घर घर घुमने के बदले सबको एकसाथ पंचायत बुलाकर समस्या और पंडित जी के द्वारा बताया निदान बताया और गुजारिश की सहयोग करने की ।

अभी पंचायत में खुसुर फुसुर चल ही रही थी की जमींदार साहब की नौकरानी दौड़ी दौड़ी आई ” मालिक नेग पांच सौ से कम न लूंगी आप दादा बनने वाले हैं बहुरानी के पांव भारी है । ”
खुशी से फुल गए जमींदार साहब मुंछ पर ताव देकर बोले ” आता हूं पंचायत का काम निबटाकर घर चल हजार दूंगा । ”
पंचायत में अचानक सन्नाटा छा गया सब जमींदार साहब को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे थे, मानों बारिश उनकी तिजोरी में भरा रूपया हो ।
जमींदार इस खामोशी भरी नजरों का मतलब समझते ही उखड़ गये ” सब अंधविश्वास है ऐसा कहीं होता है बारिश तो प्रकृति के हाथ में है उस फरेबी पंडित की बात पर अपनी बहू बेटियों का अपमान क्यों करें । ”
कुमार गौरव 

Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।