दीपावली पर 11 नए शुभकामना संदेश

दीपावली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है | ऐसे में हम अपने मित्रों , सगे संबंधियों  को शुभकामनाएं भेजते हैं | आज हम आपके लिए 11 नए शुभकामना संदेश   ले कर आये हैं |जिन्हें आप अपने मित्रों परिवारजनों को भेजिए व् दीपावली की खुशियों में वृद्धि  कीजिये |
1) दीपावली पर शुभकामना संदेश 
प्रेम का घृत भरा हो , नेह की बाती बने 
दीप श्रद्धा का जलाना , अबकी दीवाली पर 
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

2 ) दीपावली का शुभकामना संदेश 

तम हरे अज्ञान का जो
ज्ञान के प्रकाश से
एक दिया तुम भी जलाओ
एक दिया हम भी जलायें
हम दिवाली यूँ मनाएं …

शुभ दीपावली

 

 

३ ) दीपावली पर शुभकामना संदेश 
भस्म हों सब बैर- भाव
आलोकित हो गाँव -गाँव
अज्ञान का तम मिटे
अबकी दिया कुछ यूँ जले
शुभ दीपावली
4 ) दीपावली पर शुभकामना संदेश 
जैसे तम हरता है दीपक
खुशियाँ हरें जीवन का हर गम
झिलमिल हो आपका घर – आँगन
सहस्त्र शुभकामनायें देते हैं हम
शुभ दीपावली 
5)
दीपावली पर शुभकामना संदेश 
हे प्रभु वरदान दो की
दीप सम हब सब बनें
खुद जलें बेशक मगर
अज्ञानता का तम हरें
शुभ दीपावली 
6) दीपावली पर शुभकामना सन्देश 
गणपति दें विद्या की छाया
माँ लक्ष्मी दें वैभव माया
खुशियाँ बरसे चारों ओर
शुभकामनाओं का हो इतना जोर
शुभ दीपावली 

7 ) दीपावली पर शुभकामना संदेश 

सजा लो पूजा अब की थाली
रख लो अक्षत कुमकुम रोली
खन – खन करती अबकी बार
आयें श्री लक्ष्मी आपके द्वार

शुभ दीपावली 

 

8) दीपावली पर शुभकामना संदेश 
आयें गणपति विघ्नों को हरने
माता लक्ष्मी धन धान्य भरने
आये दीपक तम को हरने
आयें खुशियाँ मन को भरने
दीपावली का यह त्यौहार
बहुत ख़ास हो अबकी बार
हैप्पी दीपावली 
9 ) दीपावली पर शुभकामना संदेश 
दीप कुछ ऐसा जले
सब अंधियारा मिटे
हारे अमावस की रात काली
बहुत शुभ हो आपकी दिवाली
हैप्पी दिवाली 

10) दीपावली पर शुभकामना संदेश 
खुशियाँ फुलझड़ियों  सी छूटें
धन – धान्य  के अनार फूटें
चले आशीर्वादों की चकरी
सफलताओं की फूटे सुतली

नहीं पटाखों का हो शोर
इको फ्रेंडली दिवाली का है दौर

शुभ दीपावली

 

11)दीपावली पर शुभकामना संदेश 

बहुत याद आती है मुझको
माँ फिर पहले की दीवाली
नहीं धुआँ था न कोई शोर
मधुर घंटियाँ बजती चहुँ ओर
दसियों पकवानों से मीठी थी
तेरी एक थाली लड्डू वाली
एस बार फिर माँ की दिवाली को लौटाएं
इको फ्रेंडली दीवाली मनाएं

दीपावली पर शुभकामना संदेशों की रचनाकार व् प्रस्तुतिकरण  वंदना बाजपेयी

मित्रों  आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |
आप की दीपावली शुभ व् मंगलमय हो | उम्मीद है की आपको ये शुभकामना सन्देश अच्छे लगे होंगे | पसंद आने पर शेयर करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें |आप इन शुभकामना संदेशों को अपने मित्रों व् संबधियों को भेजें अपने लैप टॉप व् मोबाइल का कवर बनाएं |
* अगर आप अपनी वेबसाईट या कामर्शियल पर्पस के लिए इन शुभकामना संदेशों का उपयोग करना कहते हैं तो आप इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं  | बस आपको अटूट बंधन को क्रेडिट देना होगा 

Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन eClass – Learning Management System WooCommerce Product Category Image Addon For Elementor Simple Video Player svPlayer Plugin For WpBakery and Elementor Builder WooCommerce Product Featured Video Content Plugin WP Mail Settings – Missing WordPress Settings WordPress Support Using WhatsApp Sharinger – Share Buttons for Elementor RnB – WooCommerce Booking & Rental Plugin Perfex CRM Chat & Tickets App for Support Board Availability Scheduler for WooCommerce