आज के साहित्यकार

एक प्रश्न बार -बार उठता है कि क्या आज के साहित्यकार भी उतने ही संवेदनशील व् मेहनती है जितने पहले हुआ करते थे | कहीं ऐसा तो नहीं कि नाम और शोहरत उन्हें शोर्ट कट की तरफ मोड़ रहा हो | इसी चिंतन -मनन प्रक्रिया में एक ऐसी ही रचना सौरभ दीक्षित ‘मानस’ जी की …

आज के साहित्यकार

 

आज कोई प्रेमचंद
भूखा नहीं मरता।
आज किसी निराला को,
पत्थर तोड़ती स्त्री की
पीड़ा नहीं दिखती।
आज कोई महादेवी
मंच की शोभा बनने से
ऐतराज नहीं करती
क्योंकि….
बदल गया है समय
बदल गया है परिवेश
आज के प्रेमचंद
अवसर देते हैं
नवोदितों को, लेकर
एक मुश्त राशि या
बनाने लगे हैं
कहानीकार, कथाकार
रचनाकार या साहित्यकार
मिलकर, एक रात
होटल के कमरे में….
आज के निराला
देखते हैं, गोरी चमड़ी
जो कर दे उन्हें
आनंदित, अपने स्पर्श से
उनके लिए आवश्यक है
सुंदरता, योग्यता से अधिक….
आज की महादेवी
होती है गौरवान्वित
सम्मिलित होकर
मंचों पर
दस कवियों के बीच
एक मात्र कवियत्री
बनकर….
हाँ!!!!
बदल गया है समय
और
साहित्यकार होने की
परिभाषा भी…..

सौरभ दीक्षित ‘मानस’

आपको रचना आज के साहित्यकार कैसी लगी | अपने विचार हमें अवश्य बताये |

 

Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Pro Grid : Ajax Post, Custom Post Display + Filter Royal Audio Player Teamber | Team Member Collection for Elementor Contact Lenses Prescription Plugin | WooCommerce WordPress Simpley – Isotope Gallery WordPress plugin SYNO WooCommerce Product Carousel Easy WooCommerce Per Product Shipping Wiloke 3D Parallax WooCommerce Drag & Drop Uploader | Ajax File Upload Fast & Custom Grid – WordPress Plugin