темп на довгому трейловому підйомі

अजय चन्द्रवंशी की लघु कवितायें








#तटस्थ#
वह कशमकश में है
वह किस तरफ है
क्योकि उसे मालूम है
वह किस तरफ है
#गाली और क्रांति#
वह सब को गाली देता है
व्यवस्था को
समाज को
खुद को भी
उसके लिये
गाली ही क्रांति है
#एक……#
वह मंच पर
दहाड़ता है
और जमीन पर
हांफता है
#ज़मीनी कवि#
उसकी रचना में
सिर्फ जमीन होती है
कविता कही नही
#आलिंगन#
उसने गले लगाया
मै सिहरा नही
चीख उठा!!

#सत्यवादी#
वह हमेशा
सच बोलता है
इसलिये
कभी बोलता नही
#सच्चे वीर#
वे सच्चे वीर थे
उन्होंने
केवल पुरुषों की
हत्या की
स्त्रियों और बच्चों को
छोड़ दिया
#दर्द#
मेरे दिल में उठा
मैंने ही महसूस किया
मै ही तड़पा
मुझी से खत्म हुआ
#खुद्दार#
वह रोज ऐलान करता है
वह बिका नही है
इस तरह
रोज़ बेचता है
अपने ‘न बिकने’ को
#देशभक्त#
वह देशभक्त है
इसलिये
कुछ नही करता
सिवा देशभक्ति के
अजय चन्द्रवंशी
  छत्तीसगढ़ 

Share on Social Media

Comments are closed.

error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।