जल्दी से कर लीजिये हंसने का अभ्यास
देवर को भाभी रंगें , चढ़े जीजा पर साली का रंग
घर आँगन के बीच मचे होली का हुडदंग
अम्मा कहती दूर हटो , कोई न आओ पास
पापड़ सब टूट जायेंगे , होगा सत्यानाश
दूर भगाईये डाक्टर नीम हकीम और वैध
बिन पैसे का हास्य रस करे रोग सब नाश
वंदना बाजपेयी