लज्जा





शरबानी  सेनगुप्ता

वह कोयले के टाल  पर बैठी
लेकर हाथ में सूखी रोटी
संकुचाई सिमटी सी बैठी
पैबंद लगी चादर में लिपटी
 मैली फटी
चादर को कभी
वह इधर से खींचती
उधर से खींचती
न उसमें है रूप –रंग ,और न कोई सज्जा
सिर्फ अपने तन को ढकना चाहती
क्योंकि उसे आती है लज्जा ||

अरे ! देखो वो कौन है जाती ?
इठलाती और बलखाती
अपने कपड़ों पर इतराती
टुकड़े –टुकड़े वस्त्र को फैशन कहती
और समझती सबसे अच्छा
क्योंकि उसे न आती लज्जा

लज्जा का यह भेदभाव
मुझे समझ न आता
कौन सी लज्जा निर्धन है
और कौन धनवान कहलाता

यह सोच सोच कर मन में
लज्जा भी घबराती
वस्त्रहीन लज्जा को देखकर
लज्जा भी शर्माती



Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन EXA Navigator – Fullscreen Menu for Elementor Ultimate Bundle Two for WPBakery Page Builder (formerly Visual Composer) AtoZ SEO Tools – Search Engine Optimization Tools Weight Based Shipping for WooCommerce Bootstrap Pricing Table for WordPress GSlider – Premium Gutenberg Slider Block For WordPress Invoice Pdf WooCommerce Perfect WooCommerce Brands Gravity Forms Autocomplete (+address field) Weather for Visual Composer