सफलता पर बिल गेट्स के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार

सफलता पर बिल गेट्स के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार

नाम: विलियम हेनरी गेट्स
जन्म : २८ अक्टूबर 1955, सीऐटल , वाशिंगटन , यू एस ए
शिक्षा – हॉवर्ड  विश्वविध्यालय ( डिग्री  बीच में छोड़ी )
व्यवसाय – माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष

                          दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स माइक्रो सॉफ्ट के संथापक व् अध्यक्ष हैं |उलटे हाथ से लिखने वाले बिल गेट्स बचपन से पढाई में बहुत मेधावी थे | इसीलिये माता -पिता ने उनका  सबसे अच्छे स्कूल में दाखिला करवाया | के माता – पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे | पर बिल का रुझान कहीं और था | दरसल उनके जीवन का टर्निग पॉइंट वो था जब उनका स्कूल में पहली बार कंप्यूटर से सामना हुआ | बस  वो तो जैसे इसमें डूब ही गए | वैसे ही जैसे कोई आशिक प्रेम में डूब जाता है | उन्होंने किशोरावस्था में ही एक सॉफ्ट वेयर बना कर ४२०० डॉलर कमा  लिए थे | बिल गेट्स ने अपनी टीचर से कहा था की ३०साल की उम्र तक वो करोंड़पति बन जायेंगे | पर ३१ की उम्र तक वो अरबपति बन गए | उनके अनुसार सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जिसका काम के प्रति पैशन होता है |

आइये जाने सफलता पर बिल गेट्स के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार 

1.       बड़ी जीत के लिए आपको बड़े खतरे उठाने पड़ते हैं |

2.       अगर आप गरीब पैदा हुए हैं तो इसमें आपकी कोई गलती नहीं है | लेकिन अगर आप गरीब मर जाते हैं तो इसमें आपकी गलती है |

3.       धैर्य सफलता की कुंजी है |

4.       सफलता एक खराब  अध्यापक है | वो लोगों के दिमाग में ये बात डाल देती है कि वो कभी फेल ही नहीं हो सकते |

5.       मुझे विश्वास है की अगर आप लोगों को समस्याओं के साथ उसका हल भी बताएँगे तो लोग उसे अपनाना चाहेंगे |

6.       आपमें कितनी भी योग्यता क्यों न हो केवल एकाग्रचित्त  हो कर ही आप महान  कार्य कर सकते हैं |

7.       जब आप के हाथ में पैसा होता है तो केवल आप भूल जाते हैं की आप कौन हैं लेकिन जब आपके हाथ खाली होते तो सारा संसार भूल जाता है की आप कौन हैं |

8.       जीवन न्याय युक्त नहीं है इसकी आदत डाल लीजिये |


जीवन निर्वाह करने के लिए कमाने में इतना न व्यस्त होजाए कि जीवन जीना ही भूल जाएँ |



पढ़िए सफलता पर बिल गेट्स के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार 



9.       मैं एक कठिन काम को करने के लिए एक आलसी आदमी को चुनुँगा | क्योनी आलसी आदमी उस कठिन काम को करने का कोई आसान रास्ता ढूंढ लेगा |

10.   अगर आप को लगता है की आप का टीचर कठोर है तो इंतज़ार करिए जब तक आपको  बॉस नहीं मिल जाता |

11.   आप अपने जीवन काल के लिए कुछ नहीं कर सकते पर आप इसे मूल्यवान बनाने के लिए कुछ कर सकते हैं |

12.   जीवन में महत्वपूर्ण बात विजय नहीं संघर्ष है | मुख्य बात ज्जीतना नहीं बल्कि अच्छी तरह जूझना है |

13.   लक्ष्य के बारे में सबसे जरूरी चीज है की वो होना चाहिए |

14.   अपने आप की तुलना किसी से मत करो अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आप स्वयं अपनी बेईज्जती कर रहे हैं |

  जब मैं छोटा था तो मेरे बहुत सारे सपने थे और मुझे लगता है की उनमें से अधिकतर इसलिए सफल हो पाए क्योंकि मुझे बहुत पढने का मौका मिला 

जीवन में सफलता पर बिल गेट्स के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार  

15.   अगर हम अगली सदी की ओर देखते हैं तो लीडर वही होंगे जो दूसरों को सशक्त बना सकें |
16.   हो सकता है आपके स्कूल ने विनर और लूजर बताना छोड़ दिया हो पर जिंदगी ने नहीं |

17.   कंप्यूटर के कीड़ों के साथ अच्छा व्यव्हार करिए | संभव है इनमें से किसी एक के लिए आपको काम करना पड़े |

18.   आपके सबसे असंतुष्ट कस्टमर आपके सीखने का सबसे अच्छा श्रोत हैं |

19.   बौद्धिक सम्पदा का जीवन केले के छिलके जितना होता है |

सफलता की खुशियाँ मानना ठीक है लेकिन असफलताओं से सीखना सबसे ज्यादा जरूरी है | 


20.   आने वाले तीन साल में वो हर प्रोडक्ट जो मेरी कम्पनी बनाती है बेकार हो जाएगा | अब सवाल ये है की हम उसे बेकार बनाते हैं या कोई और |

21.   जीवन सेमेस्टर में विभाजित नहीं है | आपको गर्मियों की छुट्टियां नहीं मिलती |कुछ नियोक्ता आप को अपने आपको खोजने में मदद करने में रूचि रखते हैं |


टीम ABC

यह भी पढ़ें ………

रिश्तों पर 21 सर्वश्रेष्ठ विचार

असफलता से सीखने पर 21 अनमोल विचार

मृत्यु पर 21 अनमोल विचार

इंदिरा गाँधी के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार

आपको आपको  लेख सफलता पर बिल गेट्स के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार  कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |    
Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन GlassCase – jQuery Image Zoom Plugin WooSocial – WooCommerce Social Login WordPress Plugin WooCommerce Attach Me! Stripe for Arforms Learnomatic – Udemy Affiliate Plugin for WordPress WooCommerce Abandoned Cart Recovery – Email – SMS WP Animated Buttons | WPBakery Button Addon Ultimate Clipboard and View Shortcode Addon for WPBakery Page Builder FoodExpo – WooCommerce Restaurant Food Menu display Elementor widgets plugin WooCommerce Referral Scheme WordPress Plugin