темп на довгому трейловому підйомі

क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार

क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार



क्रिसमस प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है यह 25
दिसम्बर को पड़ता है | यह प्रभु के प्रति आस्था विश्वास व् खुशियों का त्यौहार है |
इस दिन पूरे विश्व में अवकाश रहता है | इसे बड़ा दिन भी कहते हैं | इसी ईसा मसीह के
व्यक्तित्व व् उनके जीवन को  
सम्मान देने
के लिए ऐसा कहा जाता है | खगोलीय दृष्टि से भी 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन होता है
| उसके बाद से दिन बड़े व् रातें छोटी होने लगती हैं | क्रिसमस  से आगे १२ दिन तक
चलने वाले उत्सव को क्रिस्टमोइड भी कहते हैं | क्रिसमस के समारोह 24 दिसंबर से
शुरू हो जाते हैं | क्रिसमस से जुडी एक पौराणिक कथा है | जिसके अनुसार सेंटा क्लॉज
नामक एक संत उस रात अपनी गाडी में बच्चों के लिए उपहार ले कर आता है | बच्चे इन
उपहारों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं | वैसे तो क्रिसमस मुख्यत : इसाई लोग मनाते
हैं पर अब इसे गैर ईसाई धर्म निरपेक्ष लोग भी मनाने लगे हैं |क्रिसमस के दौरान लोग
अपने घरों में स्टार्स व् क्रिसमस ट्री  सजाते हैं | एक दूसरे को उपहार देते हैं व्
चर्च में जा कर ईश्वर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं | क्रिसमस के इस ख़ुशी के मौके
पर …


पढ़िए क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार 

 



एक अच्छी अंतरात्मा निरंतर क्रिसमस है | -बेंजामिन फ्रैंकलिन



मैं अपने दिल से क्रिसमस का सम्मान करता हूँ और इसे पूरे साल रखने की
कोशिश करूँगा | – चार्ल्स डिकेंस




जिस के दिल में क्रिसमस नहीं है उसे वो कभी भी क्रिसमस तरी के नीचे
नहीं मिल सकता |-रॉय एल स्मिथ




क्रिसमस हमें रुक कर अपने आस –पास की महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देने
का अवसर देता है – एक ऐसा समय जब हम उस साल को वापस देख सकते हैं जो बीत चुका है
और अगले साल की तैयारी कर सकते हैं |-
डेविड कैमेरून
क्रिसमस कोई मौसम नहीं है यह सिर्फ एक अहसास है |-एडना फेब्रेर

क्रिसमस एक ऐसी छुट्टी है जो अकेले अस्तव्यस्त और त्यागे हुए लोगों को सताती है |- जिमी कैनन 

मेरे बच्चे क्रिसमस व्यवहार में प्रेम है | हर बार जब हम प्यार करते
हैं | हर बार जब हम देते हैं ,वही क्रिसमस है |-डेविड अवेंस


क्रिसमस मुझे ख़ुशी देता है | इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो साल में
किस वक्त आता है | -ब्रायन वाइट




15 best quotes on Christmas

क्रिसमस न कोई समय है , न कोई मौसम बल्कि ये मन की एक स्थिति है |
शांति और सद्भाव की भावना को संजोना और करुना व् दया की भावना से परिपूर्ण होना ही
क्रिसमस की वास्तविक भावना है |-कैल्विन कोलिज़




एक अच्छा क्रिसमस गिफ्ट जो मुझे मेरे पति से मिला था …. एक ऐसा
हफ्ता जिसमें मैं जोचाहूँ वो कर सकूँ |-ओलिविया विलियम्स




क्रिसमस छुट्टिया देने का समय है | एक ऐसा समय जब लोग अधिक खुले दिल
वाले व् दयालु होते हैं |-गिसील बैंडचेन




मैं अपने ह्रदय के भीतर हमेशा क्रिसमस का सम्मान करूँगा और इसे पूरे साल बनाए रखने की कोशिश करूँगा |- चार्ल्स डिकेंस 

 

क्रिसमस साल का वो समय है जो बहुत रोमांटिक होता है |-कैथरीन मैकफी



जाहिर है क्रिसमस घर पर होने का वक्त है | दिल से भी और शरीर से भी |
– गैरी मूर




जब हम बच्चे थे तो क्रिसमस पर आभारी हुआ करते थे क्योंकि भगवान्
हामारे पैरों के लिए मोज़े देते थे |पर अब हम इस बात पर आभारी क्यों न हों कि
उन्होंने मोजों के लिए पैर दिए हैं |-गिल्बर्ट .के .चेस्तार्टन





हमारे नक्सलवादी , सेक्सिस्ट समाज में क्रिसमस वो आठ घंटे हैं | जब हम एक दूसरे को मारना रोक देते हैं और हमें और खाने के लिए प्रित्साहित किया जाता है ताकि भूख से मर रहे व्यक्ति थोडा और मर सकें | – लोयड कोफ्मैन 
टीम  ABCसभी पाठकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं 

यह भी पढ़ें ….

आपको आपको  लेख क्रिसमस पर 15 सर्वश्रेष्ठ विचार   कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |    

KEYWORDS:Christmas, best quotes, quotes on christmas, christmas tree, merry christmas

Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।