темп на довгому трейловому підйомі

ओपरा विनफ्रे के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार

ओपरा विनफ्रे के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार

Oprah Winfrey को queen of media भी कहा  जाता है | वे अमेरिका की मशहूर टॉक शो होस्ट , समाज सेवी व् निर्माता है | मुख्य रूप से लोग उन्हें उनके टॉक शो “The Oprah Winfrey show” के द्वारा जानते हैं | २९ जनवरी १९५४ को जन्मी ओपरा विनफ्रे का जीवन फर्श से अर्श तक का सफ़र है जो लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं | वे जीवन के प्रारम्भिक वर्षों में   न सिर्फ बेहद गरीबी बल्कि शारीरिक शोषण से भी जूझती रहीं पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी | आज वो अमेरिका की सबसे धनी अश्वेत महिला हैं | उन्हें अमेरिका के The president medal of freedom “से भी सम्मानित किया गया है | आइये जानते हैं उनके विचार …

ओपरा विनफ्रे के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार 

1)मैं असफलता में में यकीन नहीं रखती , अगर आप ने प्रक्रिया का आनंद उठाया है तो ये असफलता नहीं है |

2)मैं ब्लैक हूँ , मैं इसे बोझ नहीं समझती , न ही मैं इसे अपने ऊपर कोइजिम्मेदारी समझती हूँ , यह जो मैं हूँ उसका एक हिस्सा है | ये मुझे परिभाषित नहीं करता |

3)आप जितना अधिक अपने जीवन की प्रशंसा करेंगे | जश्न मनाएंगे , उतना ही अधिक आपके पास जश्न मानाने योग्य जीवन होगा |

4)भौतिक सफलता आपको ये देती है कि आप उन चीजों को कर पाएं जो आपके लिए वास्तव में मायने रखती हैं | इसका मतलब होता है कि आप अपनी ही नहीं दूसों की जिंदगी में भी अंतर ला पाएं |

5)सब कुछ आपका अपना हो सकता है , बस सब कुछ एक बार में ही आपका अपना नहीं हो सकता |

जहाँ संघर्ष नहीं है वहाँ शक्ति नहीं है |

6) सांस लो छोड़ो और खुद को याद दिलाओ कि यही एक क्षण है जो निश्चित तौर पर तुम्हारा है |

7)जैसे -जैसे आप को स्पष्ट हो जाएगा कि आप वास्तव में कौन हैं , वैसे  आप और और भी अच्छे से तय कर पायेंगे कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है – पहली ही बार में |

8) आपके पास जोकुच भी है उसके लिए शुक्रगुजार होइए , आपके पास और भी अधिक होगा | अगर आपका ध्यान इस बात पर केन्द्रित रहेगा कि आपके पास क्या नहीं है तो आपके पास कभीभी पर्याप्त मात्र में चीजे नहीं होंगी |

ओपरा विनफ्रे के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार

9)मैं खुद को एक पिछड़ी बस्ती की गरीब वंचित लड़की नहीं समझती जिसने कुछ हासिल किया है | मैं खुद को ऐसा व्यक्ति समझती हूँ जो छोटी उम्र से ही जानती थी कि मैं खुद के लिए जिम्मेदार हूँ , और मुझे अच्छा करना है |

10)ये मायने नहीं रखता कि आप दुनिया में कैसे आये हैं | ये मायने रखता है कि आप यहाँ हैं |

मुझे लगता है कि तैयारी और अवसर का मिलन ही भाग्य है |

11)मैं इतना जानती हूँ कि आप वो करें जो आप करना चाहते हैं , और वो काम आपको पूर्ण करे तो बाकी चीजें अपने आप आ जायेंगी |

12)जब मैं भविष्य देखती हूँ तो वो इतना चमकदार लगता  है कि मेरी आँखें जलने लगती हैं |

13)आपको पता होता है कि आप सफलता के मार्ग पर चल रहे हैं जब बिना पैसे मिले भी आप अपना काम करें |

14)कई ऐसे चीज करिए जो आप को लगता है आप नहीं कर सकते , उसमें असफल होइए | फिर प्रयास करिए | केवल वही  लोग नहीं गिरते जो कभी चुनौती पूर्ण काम नहीं करते हैं | ये आपका पल है इसे अपनाइए |

15)अब तक की सबसे बड़ी खोज है कि इंसान सिर्फ अपना नजरिया बदल कर अपना जीवन बदल सकता है |

ऐसे लोगों से घिरे रहिये जो आपको ऊपर उठाएं |

16)इस क्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ देना आपको अगले क्षण में सर्वश्रेष्ठ स्थिति में ला देता है |

17)हममे से हर वह व्यक्ति सफल होता है जिसे आगे का रास्ता दिखने के लिए कोई न कोई होता है |

oprah winfrey quotes in hindi

18)अपने जख्मों को ज्ञान में बदलो |

19)मुझे हमेशा से पता था कि मेरी किस्मत में महँ बनना लिखा है |

20)आप अपने को समुद्र की एक लहर के रूप में देख सकते हैं या खुद को एक सागर के रूपमें देख सकते हैं |

21)जूनून एक ऊर्जा है उस शक्ति को महसूस करो ,, जिस पर ध्यान केन्द्रित करने से आप उत्तेजित हो जाते हैं |

उत्कृष्टता निस्लवाद और लिंगभेद का सबसे अच्छा निवारक है |

अटूट बंधन परिवार 

यह भी पढ़ें …

आपको  लेख ओपरा विनफ्रे के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार “  कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |  

filed under- motivational quotes, oprah winfrey
Share on Social Media

Comments are closed.

error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।