темп на довгому трейловому підйомі

सुप्रसिद्ध लेखिका माया एंजिलो के 21 अनमोल विचार

माया एंजिलो के 21 अनमोल विचार

एक कुशल नर्तकी , भावप्रवण अभिनेत्री , महान लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता माया एंजिलो को कौन नहीं जानता | उनका जन्म अमेरिका मिसौरी के सेंट  लुईस में ४ अप्रैल १९२८ में हुआ था | उनकी सात आत्मकथाएं , तीन निबंध की किताबें  और कविता की कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं | २८ मई २०१४ में अमेरिका के कैरोलिना में उनकी मृत्यु  हो गयी | जीवन पर्यंत अपने विचारों के लिए जाने वाली माया एंजिलो के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं |

माया एंजिलो के 21 अनमोल विचार /Maya Angelou quotes (in Hindi )

१) अगर आप के पास एक मुस्कान बची है तो उन्हें दो , जिन्हें आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं |

2)साहस : सभी गुणों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना सहस के आप निरंतरता के साथ किसी अन्य गुण का पालन नहीं कर पायेंगे |

तारों को छू लेने की चाह  एक महत्वाकांक्षा है , दिलों को छू लेने की चाह  अकलमंदी है |

3)बच्चों में सहने की प्रतिभा विकल्पों की अज्ञानता की वजह से आती है |

4)पूर्वाग्रह एक बोझ है जो अतीत को भ्रमित करता है , भविष्य को आशंकित करता है और वर्तमान को दुर्गम बनाता है |

5)जहाँ तक मुझे पता है, गोरी औरतें कभी अकेली नहीं रहीं सिवाय किताबों के , श्वेत पुरुष उन्हें प्यार करते थे , अश्वेत उन्हें पाने की इच्छा रखते थे और अश्वेत महिलाएं उनके लिए काम करती थीं |

यदि आप के ह्रदय में किसी और के लिए परवाह आ जाए तो आप सफल हो चुके होंगे |

6)मैंने पाया अन्य लाभों के अलावा दान करना दाता की आत्मा को मुक्त कर देता है |

7)एक युवा निंदक से दयनीय कुछ भी नहीं है , क्योंकि वो पूर्ण अज्ञान से पूर्ण अविश्वास तक चला गया है |

कुछ लोग कभी बड़े नहीं होते |

8)प्यार एक वायरस की तरह है ये किसी भी समय किसी को भी हो सकता है |

लेखिका माया एंजिलो के 21 अनमोल विचार

9)हमें कई बार पराजित होना पद सकता है , लेकिन हमें हार नहीं माननी चाहिए |

10)तथ्य और सत्य में बहुत मजबूत अंतर है तथ्य सत्य को छिपा सकते हैं |

सभी महान उप्लाब्द्धियाँ समय मांगती हैं |

11) एक स्त्री के रूप में जन्म लेने के लिए मैं शुक्रगुजार हूँ | पिछले जन्म में मैंने जरूर कुछ अच्छा काम किया होगा |

12)किसी के बादल में इन्द्रधनुष बन्ने का प्रयास करिए |

13सीधे खड़े हो और पहचानों की तुम कौन हो | तुम ईश्वर की संतान हो सीधे खड़े हो |

 अभी भी प्यार ही है जो हमें आज़ादी देता है 


14)ये समय है जब अभिवावक अपने बच्चों को सिखाये कि विविधता में सौन्दर्य है , शक्ति है |

15)कुछ भी काम नहीं करेगा जब तक आप काम नहीं करते |

अपने अन्दर एक अनकही  कहानी रखने से बड़ा कोई दर्द नहीं है |

16)जब कोई आपको दिखाता है कि वो कौन है तो पहली बार उस पर भरोसा कर लीजिये |

17)अगर आप कोई चीज पसंद नहीं करते तो उसे बदल दीजिये , अगर आप उसे नहीं बदल सकते तो अपना नजरिया बदल दीजिये |

सुप्रसुद्ध लेखिका माया एंजिलो के 21 अनमोल विचार

18)मैंने सीखा है कि लोग भूल जायेंगे कई आपने क्या कहा , लोग भूल जायेंगे कि आपने क्या किया , पर वो हमेशा याद रखेंगे कि आपने उन्हें कैसे महसूस कराया |

19)अगर हम एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान खो देते हैं तो अन्तत : इस तरह हम मृत हो जाते हैं |

जो तुम्हें चाहिए मांगों और उसको पाने के लिए तैयार रहो 

20)जिंदगी इसे जीने वालों को प्यार करती है |

21)बदलाव की जरूरत ने मेरे मन के केंद्र तक एक सड़क बना दी |

मुझे यकीन है कि हर व्यक्ति प्रतिभा के साथ पैदा होता है | 

फोटो क्रेडिट – माया एंजिलो की फोटो विकिमीडिया कॉमन्स से

अटूट बंधन परिवार

यह भी पढ़ें ……..

महान वैज्ञानिक स्टीफन हाकिंग  के 21 अनमोल विचार / Stephen hawking quotes in Hindi 

 सूफी संत और कवि रूमी के 21 सर्वश्रेष्ठ विचार


 आपको  लेख  माया एंजिलो के 21 अनमोल विचार कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |   
filed under- motivational quotes, Maya Angelou,famous American poetMaya Angelou,
Share on Social Media
error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।