अनकही

अनकही

क्या आपने कभी सोचा है ….घर में सब ठीक है के पीछे एक स्त्री कितनी बातें , ताने दर्द लील जाती है किसी मीठी गोली की तरह | कितनी बातें रह जाती हैं अनकही |

कविता -अनकही 

सुबह -सुबह की भाग-दौड़ के बीच
मम्मी मेरे मोज़े कहाँ हैं ?
मेरी फ़ाइल जाने कहाँ रख देती हो ,
बहु सुबह गुनगुन पानी में नीबू शहद जल्दी दे दिया करो ,
नहीं होता पेट साफ
और सारा दिन
बनी रहती है हाज़त
के बीच रोकते हुए आँसूं
तय कर लिया था उसने
आज कह दूंगी वो सब
जो बरसों से
दबा है मन में
इस दौड़ भाग के बीच कुछ उसकी भी अहमियत है इस घर में
जैसे ही खोलने चाहे होंठ
ससुर ने मुँह बनाया
अब रहने दो
बची है है चार दिन की जिंदगी
एक समान होते हैं
बूढ़े और बच्चे
थोडा जल्दी उठ जाया करो बस … सब ठीक रहेगा
पति ने कर दिया ईशारा
न -ना … आज नहीं
बॉस से आया हूँ डांट खाकर
आज ही निपटानी हैं ये फाईलें
बच्चे भी लगाने लगे गुहार
नहीं मम्मी
मेरा मैथ टेस्ट
प्रोजेक्ट सम्मीशन
आज नहीं फिर कभी
टपकने को आतुर शब्दों को उसने फिर कर लिया अंदर
लार के साथ
रह गयी फिर  अनकही
ये सोच कर की
गटक ही लो
इससे  दुरुस्त रहता है इससे परिवार का हाजमा
आखिर सब अपने ही तो है …

नीलम गुप्ता

यह भी पढ़ें ….





आपको     अनकही     | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |

filed under: Women, poetry, hindi poetry, kavita


Share on Social Media

Comments are closed.

error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Weather for Visual Composer Perfect WooCommerce Brands Invoice Pdf WooCommerce EXA Navigator – Fullscreen Menu for Elementor Advanced Security – PHP Register/Login System Stocky – POS with Inventory Management & HRM Bootstrap Pricing Table for WordPress WooCommerce Estimated Shipping Date Ultimate Bundle Two for WPBakery Page Builder (formerly Visual Composer) GSlider – Premium Gutenberg Slider Block For WordPress