नए साल का स्वागत

 

2020 साल एक ऐसा रहा जिसने ये सिद्ध किया कि हम चाहें जितनी योजनाएँ बना लें होगा वही जो नियति  ने लिख रखा है |वैसे यह साल इतिहास में एक नकारात्मक साल के रूप में दर्ज है फिर भी बहुत कुछ ऐसा है जो सकारात्मक हुआ है | एक कहावत है न .. सुख में ही दुख और दुख में सुख छिपा है | वही हाल इस साल का भी है हमने समय से बहुत कुछ सीख है पहले से बेहतर इंसान बने हैं |उम्मीदों की गठरी 2021 को सौंपते हुए एक कविता

नए साल का स्वागत

ऐ जाते हुए साल अलविदा,

बहुत सताया तुमने,

कर दिया हमें  घरों में कैद

ग्लोबल विलेज सिमिट गया घर के चाहर दीवारी के अंदर

बाँट जोहती रहीं आँखें पुरानी रौनकों की

भूल ही गए हम

दोस्तों के साथ गले मिलना

पीठ पर धौल -धप्पा

कभी भी किसी के घर जा कर ठसक कर बैठ जाना

दोस्तों की थाली से कुछ भी उठा कर खाना

तुम्हीं ने परिचय कराया हमारा

कोविड -19 के खौफ से

मास्क सेनीटाइजर और दस्तानों से

कुछ भी छू कर ,बार -बार हाथ धुलवाने से

कितनी  नौकरियां छूटी ,

कितने स्वाभिमान टूटे ,

क्लास बंक  कर मिलने की हसरत भरे

कितने दिल टूटे

पर हर बार की तरह

हमारी जिजीविषा भारी पड़ी तुम पर

हामने सीख ही लिया बेसिक सुविधाओं में जीना

घर के कामों को खुद ही कर लेना

कहीं न कहीं हम और टेक्निकल हो गए

छोटे कस्बे गाँव भी ऑनलाइन मुखर हो गए

हमने  समझ ली है रिश्तों की अहमियत

पर्यावरण और हमारी सेहत का गणित

समझती हूँ ,तुम आए थे एक शिक्षक की तरह

सिखा रहे थे जिंदगी का पाठ

और एक अच्छे विधयार्थी की तरह सीख कर

हम जा रहे हैं दो हजार इक्कीस में

हमने सौंप दी है आशाओं की गठरी

इस नए साल को

नई समझदारी और ज्ञान से

हम अवश्य ही बेहतर बनाएंगे

प्रकृति के हाल को

आओ दो हजार इक्कीस स्वागत है तुम्हारा

नए जोश और नई  उम्मीदों  के साथ

हम फिर से तैयार हैं

करने को समय से दो -दो हाथ

वंदना बाजपेयी

यह भी पढ़ें ..

मुन्नी और गाँधी -एक काव्य कथा

सैंटा तक ये  सन्देशा

Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Swiper Slider Widget for Elementor News Addons for Elementor – Ultimate News, Blog and Magazine Widgets StockUpp – Split Order For WooCommerce Covid-19 – Seat Reservation Management for WordPress and WooCommerce WooCommerce Payment Gateways Reporting System Broadcasting Extension for Flow-Flow Social Stream Green Lines for WordPress – Manage and Sell Ad Lines Sticky HTML5 Music Player WordPress Plugin EXA Loopmatic – Spin Anything! (For Elementor) Nexo Print Server