students distraction avoid कैसे करें ?

 

 

students distraction avoid कैसे करें ?

जनवरी आधी से ज्यादा बीत गयी है | मार्च से 10 th, और 12th बोर्ड exam शुरू होने वाले हैं | बाकि क्लासेज के exams भी १५ फरवरी के बाद शुरू हो जायेंगे| कहने का मतलब ये हैं की पढाई करने का ये पीक पीरियड है | सभी बच्चे इस कोशिश में लगे होंगे कि वो ज्यादा से ज्यादा पढ़ कर अच्छे नंबर लायें | ऐसे में बहुत जरूरी है की दिमाग पूरी तरह से पढाई में फोकस रहे , पर क्या करें दिमाग बार – बार distract हो जाता है | इस कारण जितना सोंचा था उतना पढ़ नहीं पाते , भले ही बाद में पछताना पड़े पर अगले दिन फिर distraction बिन बुलाये मेहमान की तरह आ जाता है , ऐसे में बच्चों व् उनके पेरेंट्स का सीधा – सादा प्रश्न रहता है की आखिर इसे avoid कैसे करें?

जानिये कैसे करें students distraction avoid  ?


                         आप बच्चों की तरह मेरे बेटे के भी exam आने वाले हैं , उसने भी टाइम टेबल बना कर  जोर शोर से पढाई शुरू कर दी हैं पर अक्सर वो distraction की वजह से अपना target achieve नहीं कर पाता है , जिससे अगले दिन पर टारगेट से भी ज्यादा बोझ पड  जाता है | जब ने उसकी इस समस्या को देखा तो मुझे भी अपनी पढाई के दिन याद आगये जब मैं मेहनत से पढाई करने का टाइम टेबल  बना कर किताब ले कर बैठती तो बीच -बीच में ऐसे ही distractions को झेलना पड़ता | फिर एक दिन मैंने अपने लिए कुछ नियम बनाए , जिससे मेरा ध्यान इधर -उधर भटकना कम हो  गया | आज अपने बेटे के साथ वही टिप्स शेयर करते समय मुझे ख़याल आया कि क्यों न मैं सब students से ये  टिप्स शेयर करूँ , जिससे सबको फायदा मिल सके और सभी स्टूडेंट्स अपना 100 % दे सकें |

 

distract करने वाले ख्यालों को लिख लें 

students, आपने notice किया होगा कि  जैसे ही आप कुछ पढने बैठे दिमाग में अनेक ख्याल आना शुरू हो जाते हैं , जिनका पढने से कोई लेना देना नहीं है |

1) एग्जाम के बाद मोबाइल फोन लेना है |
2) फेयरवेल में कौन सी ड्रेस पहन कर जाएँ |
3) पद्मावत का end क्या होगा |
4)मैथ्स का वो वाला सवाल , कैसे निकलेगा |
5) प्रैक्टिकल फ़ाईल का कवर लेना है |
6) आखिर सीरियल में वो एक्टर मरा क्यूँ ?

हम सब के दिमाग में किसी काम को करते समय ऐसे ख्याल आते हैं | इन्हें avoid करने की कोशिश करों तो ये दिमाग में और शोर मचा देते हैं | बेहतर है आप इन्हें अवॉयड न करें , बल्कि अपनी study table के पास ऐसी एक कॉपी रखे जिस पर आने वाले ख्याल लिख लें , इस वाडे की साथ कि आप इनपर दुबारा खाली समय में विचार  करेंगे | इससे दिमाग को ये सिग्नल जाएगा कि आप उन ख्यालों को इग्नोर नहीं कर रहे हैं |  जिससे आप का दिमाग पढने में कम अवरोध उत्पन्न करेगा | अब बाद में उस लिस्ट को चेक करें | आप देखेंगें  कि कुछ बातें तो बिलकुल फ़ालतू हैं , जिनका जीवन में कोई रोल नहीं है जैसे ऊपर के उदहारण में ३और ६ , वो तो तुरंत कट  जायेंगे | बाकी  को आप attend कर लीजिये | decide कर लीजिये कि  कौन सी ड्रेस पहननी है फेयर वेल में , मैथ्स का सवाल हल कर के देखिये नहीं solve हो तो अगले दिन teacher से स्कूल में पूँछिये | फ़ाइल कवर शाम को ले आइये और मोबाइल कौन सा लेना है इसकी खोज एग्जाम के बाद करनी है ऐसा वादा खुद से करिए |

इस तरह से लिख कर जब आप अपने ख्यालों को सही दिशा दे देते हैं तो  आपका दिमाग भी problem creater की जगह problem solver के मोड में आ जाता है|

 

इन्टरनेट पर लगाम लगाए 

students, आपने देखा होगा कि आप मन लगा कर पढ़ रहे हैं तभी  मोबाइल पर किसी का मेसेज आ गया और आपने देखने के लिए फोन उठा लिया , या जरा सा फेसबुक का कोई स्टेटस चेक करना हों , या ईमेल देखना हो , आपने मोबाइल उठाया तो हो गया एक साइट से दूसरी साइट या एक वीडियो से दूसरे वीडियो तक कूदते हुए एक घंटा बर्बाद | इन्टरनेट हर समय भले ही बाखबर रखता हो पर एग्जाम के दिनों में बेखबर रहना आपकी पढाई की सेहत के लिया आवश्यक है | हो सके तो पढ़ते समय इन्टरनेट ऑफ रखिये | ऐसा करके आप उसे आसानी से avoid  कर सकेंगे |

कुछ स्टूडेंट्स को अपने काम के लिए इन्टरनेट जरूरी होता है , अगर ऐसा है तो आप एक एप डाउन लोड करिए जो दूसरी साइट्स को ब्लाक कर सकता है | अब इस एप की सहायता से उन साइट्स को ब्लाक  , जहाँ आपका मन ज्यादा भटकता हो | इन्टरनेट पर लगाम लगाने से आप काफी हद तक distraction पर लगाम लगा सकते हैं |

आस – पास की आवाजों से अपना ध्यान हटाने के लिए आप हेड फोन इस्तेमाल कर सकते हैं |

पढने से पहले की तैयारी 

कभी अपनी मम्मी को खाना बनाते हुए देखा है , वो पहले से ही एक जगह सारी  चीजें , जैसे कटी सब्जियां , मसाले , बर्तन , पानी आदि  रख लेती हैं | ये नहीं की जीरा डाल दिया , फिर हल्दी लेने को भागीं , जब तक आयीं तब तक जीरा जल गया |

लेकिन ज्यादातर स्टूडेंट्स पढ़ते समय सारा सामन पास नहीं रखते | चार लाइन पढ़ीं … फिर देखा , अरे पेंसिल तो है ही नहीं , फिर चार लाइन पढ़ीं स्केल लेने के लिए उठे , फिर कुछ पेज पढ़े तो ध्यान आया कि नोट करने के लिए डायरी तो रखी ही नहीं , फिर उठाना पड़ा | याद रखिये अगर आप इतनी बार उठेंगे तो आप का दिमाग पढाई से हट जाएगा | इस distraction को avoid करने के लिए जब भी पढने बैठे सारा सामन अपने पास रख लें | जिससे लगतार पढ़ सकें |

फोन कॉल्स न अटेंड करें 

आप पढने बैठे , तभी किसी दोस्त का फोन आ गया उसे अटेंड करने का मतलब है , आधा घंटा गया | अगर दो तीन फोन अटेंड कर लिए तो पूरा टाइम टेबल बिगड़ जाएगा | इसलिए पढ़ते समय किसी का फोन न उठाएं , हो सके तो फोन दूसरे कमरे में रख दें | जिसने आपको फोन किया है वो अपनी सुविधा के अनुसार फोन करता है , जिस समय वो फ्री होता है , लेकिन अगर आप पढाई के दौरान फोन उठाते हैं तो अपने समय की बेइज्जती करते हैं | जब आप पढाई का शेड्यूल पूरा कर लें तब उस बच्चे को फोन लगाए , लेकिन याद रखिये कि हो सकता है इस समय वो बच्चा फोन न उठाये , क्योंकि ये उसके पढने का समय हो | इस पर आप  को भी उसके समय की कद्र करनी चाहिये | ये नहीं कि फोन पर फोन लगाए जा रहे हैं कि उठा कैसे नहीं रहा | कुछ बातें आपको ध्यान रखनी होगी …

1)कॉल करने के  स्थान पर बहुत जरूरी बात हो तो मेसेज कर दें , जब उसको सुविधा होगी जवाब देगा |
2)आप को जिनी काल करनी हो एक समय निश्चित कर लीजिये और सबको उसी समय कल कर दें जैसे ..

सुमित से मैथ्स का सवाल पूँछना है |
राधा से उसकी फ़ाइल कवर किदिजाइन पूँछनी है |
छोटे भाई को बर्थडे विश करना है |

ऐसा करें ताकि पढ़ते समय , समय बर्बाद न हो |
3) इसके आलावा आप अपने मित्रों जानकारों को अपना वो समय बता सकते हैं जब आपको डिस्टर्ब किया जा सकता है |

 

पने पढने का स्थान साफ़ रखें 

है तो ये छोटी से टिप पर है बहुत काम की | हमारी पढने की जगह पर जितनी चीजे रखी होंगी हमारा ध्यान उतना ही हटेगा | अगर इसे खाली पढाई से जोड़ कर न देखे तो भी ..आपका मन कहाँ ज्यादा लगेगा –

फैले हुए किचन में खाना  बनाने में या साफ़ सुथरे किचन में
सिलवटें पड़े हुए बिस्तर में सोने में या साफ़ बेड पर
गंदे बाथरूम को इस्तेमाल करने में या साफ़ को
जाहिर है हर उत्तर साफ़ के पक्ष में जाएगा |यही हाल पढ़ाई का है ,अब स्टडी टेबल को देखिये , यहाँ पर फ्रूट बास्केट का क्या काम ? बेकार के पेन , पेंसिल व् अन्य गैरजरूरी सामानों को अपने स्थान से हटा दे | फिर आप देखेंगे की आप का distraction बहुत कम हो गया है |

मेडिटेशन करें 

students, distraction avoid करने का सबसे अच्छा तरीका है ध्यान या मेडिटेशन | इसके द्वारा हम मन को इधर -उधर भटकने से रोक सकते हैं | साथ ही अच्छे से फोकस  करना सीख सकते हैं |इसको आप इन्टरनेट से पढ़कर या यू ट्यूब वीडियो से सीख सकते हैं |

तो ये थे कुछ तरीके जो कि  अपना कर आप ध्यान भटकने को रोक कर अपना मन पढाई  में लगा सकते हैं व् अच्छे नंबर ला सकती हैं |

नीलम गुप्ता

यह भी पढ़ें ……

 
आपको  लेख  कैसे करें अपनी लाइफ से negativity eliminate कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके email पर भेज सकें 

 

Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन Social Share top Bar AddOn – WordPress Advance Car Wash Booking Management for WooCommerce BWD Pricing Table addon for elementor WooCommerce Photography Plugin – Sell Photos Online Menu by User Role for WordPress WPBakery Page Builder Add-on – Image with Arrow WooCommerce Brands Plugin – Shop by Manufacturers BWD Attractive Step addon for elementor Skype Button – add a multi-function skype button Instant Blog – Fast & Simple Blog Php Script