темп на довгому трейловому підйомі

निवेश पर वॉरेन बफे के 21 अनमोल विचार

 निवेश पर वॉरेन  बफे के 21 अनमोल विचार


महान  निवेशक वॉरेन बफे को कौन
नहीं जानता | शेयर के जादूगर वॉरेन बफे की चर्चा दुनिया के हर अख़बार , मैगजीन में
होती रहती है | 2008 में 62 डॉलर की कुल सम्पत्ति के साथ उन्हें दुनिया का सबसे
धनी आदमी घोषित किया गया | वहीं उन्होंने अपनी कुल सम्पत्ति का का 85 % बिल गेट्स
की गेट्स फाउन्डेशन को दान कर के इतिहास रचा |अरब पति होने के बावजूद अपनी जीवन
शैली के कारण चर्चा में रहे वॉरेन बफे से लोग निवेश के बारे में ज्यादा से ज्यादा
जानना चाहते हैं | आइये जाने 

महान निवेशक वॉरेन बफे के निवेश के ऊपर 21 अनमोल विचार  


1)प्रतिष्ठा का निर्माण करने में २० साल लग जाते हैं और उसे खोने में
पाँच मिनट | अगर आप इस बारे में सोंचते हैं तो
आप अलग तरह से काम करेंगे |


2)यदि आप उन चीजों को खरीदतें हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है तो शीघ्र ही
आपको उन चीजों को बेंचना पड़ जाएगा जिनकी आप को जरूरत है |

3)खर्च करने के बाद जो बचता है उसे न बचावें बल्कि बचत करने के बाद जो
बचता है उसे खर्च करें |
एक टोकरी में अपने सभी अंडे मत डालो |

4)जब दूसरे लालची बन जाते हैं तो हम भयभीत रहते हैं | जब हम लालची बन
जाते हैं तो दूसरे भयभीत रहते हैं |


आज का निवेशक गए हुए कल की बढ़त से फायदा नहीं कमाता | 


5)कोई आज पेड़ की छाया में बैठा है तो इसकी वजह ये है कि उसने बहुत समय
पहले पेड़ लगाया होगा |


6)ईमानदारी एक बहुत महंगा उपहार है | इसकी घटिया लोगों से उम्मीद मत
करो |

7)एक शानदार कंपनी को उचित कीमत पर खरीदना एक उचित कम्पनी को शानदार
कीमत पर खरीदने से ज्यादा बेहतर है |

8)एक अति सक्रीय शेयर बाज़ार उद्दयम के लिए जेबकतरा है |


9)अपने से बेहतर लोगों की सांगत करना अच्छा होता है | ऐसे लोगों को
सहयोगी बनाएं जिनका व्यव्हार आपसे अच्छा हो , फिर आप उस दिशा में आगे बढ़ जायेंगे |

हमेशा लम्बी अवधि के लिए निवेश करें |


!0)कभी भी एकल आय पर निर्भर न रहे | आय का दूसरा श्रोत बनाने के लिए
निवेश करें |


11)बाज़ार के उतार चढाव को अपना मित्र समझिये | दूसरों की मुर्खता का लाभ
उठाइये उसका हिस्सा मत बनिए |


12)जोखिम तब होता है जब आपको पता नहीं होता है कि आप क्या कर रहे हैं |


13)वाल स्ट्रीट ही एक ऐसी जगह है ,जहाँ रोल्स रायस से आने वाले लोग सबवे
से आने वाले लोगों से सलाह लेते हैं|


!4)दोनों पैरों से एक साथ नदी की गहराई का परिक्षण कभी नहीं करें |


15)डेरिवेटिव्स सामूहिक विनाश के वित्तीय हथियार हैं |

कीमत वो है जो आप भुगतान करते हैं मूल्य वो है जो आप प्राप्त करते हैं
|


16)केवल ज्वार  चले जाने के बाद
ही पता चलता है कि कौन लोग नंगे  तैर रहे
थे |

17)समय शानदार कम्पनियों का मित्र और औसत दर्जे की कंपनियों का दुश्मन
होता है |

18)मैं कभी शेयर बाज़ार से पैसा कमाने के लिए शेयर नहीं खरीदता हूँ | मैं इस धारणा से शेयर खरीदता हूँ कि बाज़ार अगले दिन बंद हो जाएगा और अगले पांच सालों तक नहीं खुलेगा |  

19)अगर आप माना जाति के सबसे खुशनसीब एक फीसदी में हैं | तो अन्य 99 % के लिए सोंचने हेतु आप मानव जाती के ऋणी हैं | 

20)हमेशा के लिए : हमारी पसंदीदा होल्डिंग अवधि है | 

21)मैं सात फुट सलाखों के ऊपर से नहीं कूदता | मैं एक फूट के आस – पास की सलाखों को देखता हूँ जिसे मैं आसानी से पार कर सकूँ |


टीम ABC


यह भी पढ़ें …

आपको आपको  लेख  निवेश पर वॉरेन  बफे के 21 अनमोल विचार    कैसा लगा  | अपनी राय अवश्य व्यक्त करें | हमारा फेसबुक पेज लाइक करें | अगर आपको “अटूट बंधन “ की रचनाएँ पसंद आती हैं तो कृपया हमारा  फ्री इ मेल लैटर सबस्क्राइब कराये ताकि हम “अटूट बंधन”की लेटेस्ट  पोस्ट सीधे आपके इ मेल पर भेज सकें |    
                                            
Share on Social Media

Comments are closed.

error:

जिस तरह एक स्वस्थ रिश्ते की नींव आपसी विश्वास और समझदारी पर टिकी होती है, उसी तरह परिवार की आर्थिक सेहत के लिए भी सूचित और सतर्क फ़ैसले ज़रूरी हैं। डिजिटल युग में नए-नए वित्तीय विकल्प लगातार उभर रहे हैं, और जो लोग इनकी बारीकियों को समझना चाहते हैं, वे अक्सर bitcoin sázení जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी पढ़ते हैं। हालाँकि, यह कभी न भूलें कि सट्टेबाज़ी में हमेशा जोखिम शामिल होता है और इसे कभी भी आय या पैसा कमाने के भरोसेमंद साधन के रूप में नहीं देखना चाहिए — बेहतर यही है कि ऐसे विकल्पों में केवल उतना ही शामिल हों, जितना आप खोने का खर्च उठा सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर किसी जानकार से सलाह ज़रूर लें।