मम्मा हमको ब्वाय बना दो

मासूम  प्यारी सी बच्ची  जिसको दखकर मन स्वत: ही स्नेह से भर जाता है | जरा उसकी दर्द भरी  गुहार को सुनिए |तब  स्त्री और पुरुष  की बराबरी की बातें बेमानी हो जाती हैं |  बेमानी हो जाती है ये बात कि शिक्षा और कैरियर में स्त्री पुरुष का संघर्ष बराबर है जब उन्हें घर के बाहर ही नहीं अंदर भी खतरा हो | कब मासूम बच्ची इस खतरे को समझती है और अपनी माँ से कहती है “मम्मा  मुझको भी बॉय बना दो ” |सौरभ दीक्षित मानस जी की एक मार्मिक कविता ..

मम्मा हमको ब्वाय बना दो

मम्मा हमको ब्वाय बना दो अब बाहर डर लगता है।

छोटे बच्चों के संग भी दुष्कर्म हो सकता है।।
सबसे पहले आप कटा दो, काले लंबे बाल घने।
ये ही सबसे बड़ी मुसीबत, ये जी का जंजाल बने।।
भइया अंकल दादा जैसे, गंदी हरक़त करते हैं,
सुनती हो ना, अखबारों में ये ही सब तो छपता है।
मम्मा हमको ब्वाय बना दो अब बाहर डर लगता है।
जैसे जैसे बड़ी हो रही सबको चिंता होती जाती।
क्या होगा स्कूल में मेरे किस रास्ते से मैं हूँ आती।।
अंकल बाहर बोल रहे थे अब बकरी भी नहीं सुरक्षित,
मार जिसे खाते थे पहले उसकी इज्ज़त आज लूटी है।
मूक यहां सरकार बनी है क्या कौन यहाँ कर सकता है।
मम्मा हमको ब्वाय बना दो अब बाहर डर लगता है।
तुम मेरी बेटी कह लेती हो, वो बेटी अब किसे बताये?
जिनके घर में रहती हो वो, रक्षक भी भक्षक बन जाये।
खेल खिलौने की आयु में उसके तन को नोच रहे।
वो भी होंगे बाप किसी के तनिक न ऐसा सोच रहे।।
टीवी चैनल में दिखता है अखबारों में छपता है
आ बेटी मैं ब्वाय बना दूँ अब बाहर डर लगता है।
…….#मानस
saurabh
यह भी पढ़ें ..

आपको कविता “मम्मा हमको बॉय बना दो” कैसी लगी ? अपनी राय से हमें अवश्य अवगत कराएँ | अगर आपको अटूट बंधन की रचनाएँ पसंद आती हैं तो साइट को सबस्क्राइब करें व अटूट बंधन का  फेसबुक पेज लाइक करें |

Share on Social Media
error:
WordPress Repository Meritking Giriş: Meritking Giriş Adresi Marsbahis Giriş: Marsbahis Güvenilir Mi Mavibet Giriş: Mavibet Para Yatırma Ve Çekme İşlemleri कुल्हड़ भर इश्क -बनारसी प्रेम कथा नव वर्ष यानी आपके हाथ में हैं नए 365 दिन माउथ ऑर्गन –किस्सों के आरोह-अवरोह की मधुर धुन WordPress Booking Hotel On-Scroll Section Effects for Elementor Calculated Field for Elementor Form Wiloke Icon Box Envy For Elementor Personalization for WPBakery Page Builder jQuery TimelineXML Keyword Linking for WordPress Smooth Zoom Pan – jQuery Image Viewer Junk Data Cleaner For WordPress Read Aloud Plugin Real-Time Text-to-Speech for WordPress